फर्रुखाबाद

मानसून का ट्रिपल अटैक: जाते-जाते बरपा रहा कहर, 13 सितंबर को सात जिलों में मूसलाधार बारिश का तांडव

Monsoon triple attack मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके उनका 13 सितंबर से इन जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। 16 और 17 सितंबर को भी बारिश को लेकर जानकारी दी गई है।

2 min read

Monsoon triple attack आईएमडी मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 13 सितंबर को मौसम में परिवर्तन आएगा और मूसलाधार बारिश होगी। कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और उन्नाव में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 16 और 17 सितंबर को भी आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 14 सितंबर रविवार को 52 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 24 घंटे में .7 मिली मीटर बारिश हो सकती है। फर्रुखाबाद में भी 15 सितंबर के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 12 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में तेज धूप निकलेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा सोमवार 15 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है। 14 सितंबर रविवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 20 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 11 सितंबर सोमवार का तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 18 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 16 सितंबर का तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 17 सितंबर बुधवार का अधिकतम तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 52 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 18 सितंबर गुरुवार का तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 42 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर