
DCM and motorcycle collide in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में डीसीएम और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बदायूं रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। जब गोटिया गांव के पास डीसीएम और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय विवेक पुत्र रामनाथ निवासी अंगूरी बाग बासमंडी और 26 वर्षीय गुड्डू पुत्र राजवीर निवासी गंगा दरवाजा फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय विवेक और गुड्डू मोटरसाइकिल से अमृतपुर से फर्रुखाबाद आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेपुर सुदेश कुमार ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन चालक की खोज की जा रही है।
Published on:
06 Mar 2026 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
