1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी और ससुराल वालों की पिटाई से क्षुब्ध, युवक फांसी पर लटक दी जान, मचा कोहराम

Young man committed suicide in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर पति के साथ मारपीट की, जिससे क्षुब्ध होकर युवक फांसी के फंदे पर लटक गया। होली के पहले हुई घटना से घर में कोहराम मच गया।

2 min read
Google source verification
बिलखती मां, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Young man, harassed by his wife, hanged himself to death: फर्रुखाबाद में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी घरवालों को तब हुई जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला। उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटका मिला। इस संबंध में मृतक की मां ने बताया कि बीते सोमवार को बहू ने मायके वालों को बुलाया और बेटे के साथ मारपीट की। दूसरे दिन अपनी मां के साथ चली गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फर्रुखाबाद पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना कायमगंज थाना क्षेत्र की है।

25 वर्षीय युवक फांसी पर लटका

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव में निवासी 25 वर्षीय अंकित पुत्र बालकिशन ने अपने घर के अंदर पत्नी की साड़ी को फांसी का फंदा बनाया और लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी घर वालों को उस समय हुई जब मां उसे देखने के लिए कमरे में गई। जहां अंकित फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

क्या कहती है मां?

मां ने बताया कि बीते सोमवार को पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। बेटे के ससुराल से 5-6 लोग आ गए। जिन्होंने मारपीट की। मंगलवार को बहू अपनी मां के साथ चली गई। जाते-जाते कह गई, "इच्छा हो तो मर जाओ।" बाद में थाने पर समझौता करने के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि अंकित पाँच भाइयों में सबसे बड़ा था। जिसके 8 महीने की एक बेटी भी है।

क्या कहती है पुलिस?

इस संबंध में कायमगंज क्राइम इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिसने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पंचायत भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।