27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर संग्राम, यादव समाज की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

Yadav ji ki love story: फर्रुखाबाद में 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस फिल्म से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ प्रदर्शन, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Protest against Yadav ji ki love story: फर्रुखाबाद में यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ अधिवक्ताओं और यादव समाज से जुड़े संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। जिसमें यादव समाज की छवि को नकारात्मक एवं आपत्तिजनक रूप से प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही फिल्म पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है। इस मौके पर अहीर निर्माण सेवा, यादव सेवा के सदस्य भी मौजूद थे।

फिल्म निर्माता के खिलाफ नारेबाजी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 'यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। फिल्म निर्माता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर एडवोकेट रोहित यादव ने कहा कि जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यादव का नाम जोड़कर प्रदेश में दंगा भड़काना चाहते हैं, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हुई है।

धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा

रोहित यादव ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काकर आपस में लड़ाई झगड़ा कराना चाहते हैं। फिल्म में यादव जी तो क्या किसी भी कास्ट का नाम नहीं जाना चाहिए था। फिल्म को लेकर समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती खड़ी हो सकती है।

फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जाए

उन्होंने कहा कि इसके प्रसारण में तत्काल रोक लगाया जाए। प्रदर्शन करने वालों ने फिल्म निर्माता-निर्देशक सहित अन्य संबंधित लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में वीर अहीर निर्माण सेवा के प्रदेश अध्यक्ष कंचन यादव, कानपुर यादव सेवा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, सहित अन्य मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।