27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेसलर ग्रेट खली ने युवाओं को फिट रहने का दिया मंत्र, मोबाइल और ब्लॉग पर दिया बड़ा बयान

Great Khali advice to youth: फर्रुखाबाद में अंतरराष्ट्रीय रेसलर ग्रेट खली ने युवाओं को फिट रहने का मंत्र दिया। उन्होंने ब्लॉग और मोबाइल को लेकर बड़ी टिप्पणी की। ‌ग्रेट खली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

2 min read
Google source verification
फर्रुखाबाद में ग्रेट खली, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

International wrestler Great Khali in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि ब्लॉग बनाकर सक्रिय रहने वालों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी बीमारी है। आदत पड़ने के बाद निकलना कठिन है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि मैदान में दौड़ना शरीर को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। मोबाइल की जगह मैदान पर अपना समय दें। ग्रेट खली एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने के लिए आए थे। ग्रेट खली का आकर्षण लोगों के बीच दिखाई पड़ा। देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा।

मोबाइल से दूर रहने की सलाह

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद पहुंचे अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली ने युवाओं को फिट रहने का मंत्र दिया और कहा कि मैदान में पसीना बहाने से युवा फिट रहेगा। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। युवाओं को सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है और लक्ष्य के अनुसार मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ब्लॉग बनाना बहुत बड़ी बीमारी है। इसके बाद निकलना काफी कठिन हो जाता है। ‌

मैदान में दौड़ना सबसे ज्यादा लाभदायक

ग्रेट खली ने कहा कि युवा मोबाइल पर डिजिटल दुनिया से दूरी बनाए। मैदान में दौड़ने की सलाह दी। उन्होंने शरीर को मजबूत बनाने के लिए मैदान में दौड़ने और खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मेहनत में ही सफलता है। ब्लॉग को उन्होंने बहुत बड़ी बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉग बनाने के बाद इससे बाहर निकलना कठिन हो जाता है।

युवा अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करें

ग्रेट खली ने बताया कि युवा अनुशासन और कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को माता-पिता और शिक्षकों के सम्मान का सम्मान करने की सलाह दी। द ग्रेट खली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो जहाँ जगह मिली वहीं से एक झलक पाने की कोशिश कर रहा था। कई युवा दीवार और ऊंची-ऊंची दीवारों पर चढ़ गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर पुलिस भी लगाई गई थी। ‌