फर्रुखाबाद कार्यालय

फर्रुखाबाद में आज और 7 जुलाई की रात को झमाझम बारिश होने का अलर्ट, गंगा का जलस्तर भी बढ़ा

Heavy rain in Farrukhabad tonight and 7July night फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर मैदानी भागों पर भी देखने को मिल रहा है। आज रात में जोरदार बारिश होने की भी संभावना है।

2 min read

Heavy rain in Farrukhabad tonight and 7July night पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जो पिछले दो-तीन दिनों से स्थिर था। इस समय गंगा का जलस्तर 136.10 मीटर है। जो खतरे के निशान से 1 मीटर कम है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है। 7 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन और रात में बारिश की संभावना है। तापमान में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़ें

कथावाचक की पिटाई का मामला: ब्राह्मण महासभा की आज होने वाली प्रेस वार्ता स्थगित, जानें क्यों?

फर्रुखाबाद में कैसा रहेगा आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बादल गरजने की संभावना है। इस दौरान 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 7 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने की भी संभावना है। आंधी लोगों को परेशान करेगी। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। दिन में 30 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जिसमें पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात में 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। उत्तर और दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा भी चल सकती है।

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर नीचे

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पांचाल घाट में खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे गंगा है। वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर 136.5 किलोमीटर पर है।‌ जबकि खतरे का निशान 137.10 मीटर है। ‌यहां पर कोई 136.5 मीटर है।‌ जिला प्रशासन संभावित बाढ़ को देखते हुए पर बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को रखने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।‌ कायमगंज, शमशाबाद, कंपिल, अमृतपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। अमृतपुर के गांव में रामगंगा का भी असर देखने को मिलता है। जब बाढ़ का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है।

ये भी पढ़ें

उम्र कैद की सजा काट रहा अनुपम दुबे की हरदोई संपत्ति होगी जब्त, ब्लॉक प्रमुख भाई गिरफ्तार

Published on:
06 Jul 2025 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर