त्योहार

अगस्त 2019 के व्रत, पर्व और त्यौहार

august 2019 panchang : अगस्त में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, देश की आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस एक साथ 15 अगस्त एवं 24 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा।

2 min read
Aug 08, 2019
अगस्त 2019 के व्रत, पर्व और त्यौहार

इस बार साल 2019 में अगस्त का महीना हिन्दू धर्मावलंबी श्रद्धालुओं के लिए अनेक प्रमुख बड़े-बड़े पर्व त्यौहारों की सौगात लेकर आया है। अगस्त माह में- हिंदू धर्म में मनाएं जानें वाले मुख्य पर्व त्यौहारों में मुख्य रूप से भगवान शिव की आराधना का पवित्र सावन मनाया जा रहा है जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, देश की आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस एक साथ 15 अगस्त एवं 24 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्वस "कृष्ण जन्माष्टमी" का पर्व को मनाया जायेगा। जानें अगस्त माह 2019 में 8 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक कौन-कौन से मुख्य पर्व एवं त्यौहार मनाएं जायेंगे।

अगस्त माह के प्रमुख पर्व, व्रत एवं त्यौहार

8 अगस्त – मासिक दुर्गाष्टमी

9 अगस्त – वरलक्ष्मी व्रत
11 अगस्त – श्रावण पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
12 अगस्त – श्रावण सोमवार व्रत, प्रदोष व्रत, ईद-उल-जुहा, बकरीद
13 अगस्त – मंगला गौरी व्रत
14 अगस्त – ऋग्वेद उपाकर्म

15 अगस्त को एक साथ रक्षाबंधन एवं आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा

15 अगस्त – श्रावण पूर्णिमा, रक्षा बन्धन, उपाकर्म, हयग्रीव जयन्ती, संस्कृत दिवस, स्वतन्त्रता दिवस
16 अगस्त – भाद्रपद प्रारम्भ (उत्तर)
17 अगस्त – सिंह संक्रान्ति, मलयालम नव वर्ष
18 अगस्त – कजरी तीज
19 अगस्त – संकष्टी चतुर्थी, बोल चौथ (गुजरात)
20 अगस्त – नाग पचंमी (गुजरात)
21 अगस्त – बलराम जयन्ती, रांधण छठ (गुजरात)
22 अगस्त – शीतला सातम (गुजरात)
23 अगस्त – कालाष्टमी, आद्याकाली जयन्ती

24 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी मनाई जायेगी

24 अगस्त – कृष्ण जन्माष्टमी, रोहिणी व्रत
25 अगस्त – दही हाण्डी
26 अगस्त – अजा एकादशी
27 अगस्त – गौण अजा एकादशी, वैष्णव अजा एकादशी, पर्यूषण पर्वारम्भ
28 अगस्त – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
30 अगस्त – भाद्रपद अमावस्या, दर्श अमावस्या, पोला, वृषभोत्सव


******************

Published on:
08 Aug 2019 10:58 am
Also Read
View All