त्योहार

August 2023 festivals: जानें अगस्त के व्रत, पर्व व त्योहार

August 2023 Festival Calendar: अगस्त में तीज-त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर - हिंदी पंचांग के अनुसार श्रावण अधिक मास के व श्रावण के दूसरे भाग में भगवान शिव को प्रसन्न करने वाले सावन सोमवार के व्रत के अलावा नाग देवता की पूजा के लिए नागपंचमी पर्व और रक्षाबंधन जैसे तीज-त्योहार मनाए जाएंगे, तो चलिए देखते हैं अगस्त 2023 के त्यौहारों, व्रतों व पर्वों की पूरी लिस्ट...

3 min read
Jul 27, 2023

Festival List August 2023: अगस्त 2023 अपने साथ कई व्रत और त्योहार लेकर आ रहा है, हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस माह में शुरुआती दिन यानि 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा जबकि इसके बाद 31 अगस्त तक सावन रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार अगस्त 2023 में कई तीज-त्योहार, व्रत (festival list of august 2023) रहेंगे। इस दौरान जहां अधिक श्रावण मास के दौरान जहां कई पर्व (august 2023 festival)आएंगे तो वहीं इस माह में श्रावण मास के शुक्लपक्ष की शुरुआत होने के साथ ही श्राावण मास की समाप्ति भी होगी। इसी माह में भगवन शिव की पूजा के लिए विशेष श्रावण सोमवार का व्रत, प्रदोष व्रत और शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा, इसके अतिरिक्त इस महीने एकादशी भी रहेगी। जबकि नागपंचमी और रक्षाबंधन के महापर्व भी इस महीने में आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि अगस्त 2023 में कब कौन से तीज-त्योहार पड़ेंगे।

अगस्त 2023 में तीज-त्योहार, व्रत (festival list of august 2023)-

हरियाली तीज
सनातन परंपरा में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले हरियाली तीज के पर्व का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। हिंदू परंपरा के अनुसार विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान देने वाला यह पर्व इस बार शनिवार, 19 अगस्त (august 2023 festival)को पडेगा।

नाग पंचमी
पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पडऩे वाला नागपंचमी का पर्व (august 2023 festival) 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी की पूजा (festival list of august 2023) का शुभ मुहूर्त प्रात:काल 05.53 से लेकर 08.30 बजे तक रहेगा।

रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा
हिंदू धर्म से जुड़ी बहनों को जिस रक्षाबंधन के पर्व (august 2023 festival) का पूरे साल इंतजार रहता है, वह इस साल 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल भाई की कलाई में राखी (festival list of august 2023) बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 को सुबह 09.01 बजे के बाद प्रारंभ होगा।

अगस्त 2023 में सावन सोमवार
07 अगस्त 2023 को श्रावण अधिक मास का तीसरा सोमवार व्रत पंचांग के अनुसार रखा जाएगा। जबकि इसका 4था व्रत 14 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार 21 अगस्त 2023 श्रावण मास (festival list of august 2023) के शुक्लपक्ष का सोमवार पड़ेगा। 28 अगस्त 2023 को श्रावण का आखिरी सोमवार व्रत रखा जाएगा।

अगस्त 2023 के तीज-त्योहार (festival list of august 2023)-

01 अगस्त 202- श्रावण अधिक पूर्णिमा, सावन अधिक मास का मंगला गौरी व्रत

04 अगस्त 2023- विभुवन संकष्टी चतुर्थी

07 अगस्त 2023- श्रावण अधिक मास का सोमवार

08 अगस्त 2023- अधिक कालाष्टमी, श्रावण अधिक मास का मंगला गौरी व्रत

12 अगस्त 2023- परम एकादशी (festival list of august 2023)

13 अगस्त 2023- प्रदोष व्रत (श्रावण अधिक ), परम एकादशी पारण

14 अगस्त 2023- श्रावण अधिक मास का 4था सोमवार व्रत, श्रावण अधिक मास की शिवरात्रि, महाकाल सवारी, पुष्य नक्षत्र

15 अगस्त 2023- श्रावण अधिक मास का मंगला गौरी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या,स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त 2023- श्रावण अधिक अमावस्या (festival list of august 2023)

17 अगस्त 2023- संक्रान्ति (सूर्य का सिंह में प्रवेश)

19 अगस्त 2023- हरियाली तीज

20 अगस्त 2023- विनायक चतुर्थी

21 अगस्त 2023- सावन सोमवार व्रत, नाग पंचमी, चरक जयंती

22 अगस्त 2023- स्कन्द षष्ठी,मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती

23 अगस्त 2023- मोक्ष सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती (festival list of august 2023)

27 अगस्त 2023- पवित्रा एकादशी (श्रावण पुत्रदा एकादशी )

28 अगस्त 2023- सोम प्रदोष व्रत, श्रावण मास का सोमवार व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी पारण

29 अगस्त 2023- श्रावण मंगला गौरी व्रत, ओणम

30 अगस्त 2023- रक्षाबंधन पर्व,श्रावण पूर्णिमा व्रत, हयग्रीव जयंती

31 अगस्त 2023- गायत्री जयंती, श्रावण की स्नान-दान की पूर्णिमा, लव-कुश जयंती,संस्कृत दिवस

Updated on:
27 Jul 2023 03:41 pm
Published on:
27 Jul 2023 03:33 pm
Also Read
View All