त्योहार

दीपावली के दिन घर की महिला कर लें ये उपाय, आजीवन नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

Deepawali 2019 : Dhan Prapti ke Achuk upay. दीपावली के दिन घर की महिला कर लें ये उपाय, आजीवन नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

2 min read
Oct 22, 2019
दीपावली के दिन घर की महिला कर लें ये उपाय, आजीवन नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

दीपावली का पर्व साल 2019 में 27 अक्टूबर दिन रविवार को है, इस दिन धनलक्ष्मी को प्राप्त करने के लिए अगर की महिला अपने घर में ही ये पावरफूल उपाय कर लें तो उनके घर परिवार में रूपया पैसा ही नहीं, बल्कि किसी और चीज की कमी भी आजीवन नहीं रहेगी। ध्यान रखें नीचे बताएं गए उपायों को करते समय घर के बाहर का कोई भी व्यक्ति देखें या रोके-टोके नहीं। जानें दीपावली के दिन कैसे करें अपने घर पर ही अचूक उपाय जिससे माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।

दीपावली के दिन अगर की महिला ये पावरफूल उपाय करेंगी तो रूपया पैसा ही नहीं बल्कि किसी और चीज की कमी आजीवन नहीं रहेगी। दीपावली का पर्व साल 2019 में 27 अक्टूबर दिन रविवार को है।

1- दीपावली के दिन घर मालकिन एक लोटा जल सूर्योदय के समय घर के मुख्य द्वार पर दाहिने तरफ डालें। घर का धन कभी कम नहीं होगा।

2- दीपावली के दिन घर वरिष्ठ महिला सभी सदस्यों के माथे पर शुद्ध केसर का तिलक लगायें। ऐसा करने से धन लाभ में वृद्धि होगी।

3- दीपावली के दिन घर की लक्ष्मी श्री महालक्ष्मी स्तोत्र का 11 बार पाठ करें।

4- पूरा परिवार एक साथ मिलकर दीपावली के दिन श्रीसूक्त का पाठ करें, जीवन भर पैसों की कमी नहीं रहेगी।

5- दीपावली के दिन माता लक्ष्मी को लाल पुष्प गृहलक्ष्मी अपने हाथों से पहनावें एवं गाय के घी का दीपक जलावें। ऐसा करने से रूठी हुई लक्ष्मी भी घर में आ जाएगी।

6- दीपावली के दिन पति पत्नी दोनों दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिला दूध भरकर भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी का अभिषेक करें तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

7- घर की मुखिया महिला दीपावली के दिन गोपी चन्दन की नौ डलियों की पीले धागे से माला बनाकर केले के पेड़ पर लटका दे तो अचानक धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे।

8- दीपावली के दिन बेलपत्र के पेड़ की जड़ को घर की तिजोरी में गुलाबी कपड़े में लपेटकर रख दे तों आजीवन घर में धन का भंडार भरा रहेगा।

*******

Updated on:
22 Oct 2019 10:14 am
Published on:
22 Oct 2019 10:09 am
Also Read
View All