
Makar Sankranti Par Rashi Ke Anusar Daan: जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इसी दिन भगवान सूर्य नारायण गुरु की राशि धनु से निकलकर पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य उत्तरायण (यानी देवताओं का दिन शुरू हो रहा है) होते हैं और खरमास खत्म होता है।
इसके अलावा इस साल मकर संक्रांति का महत्व बढ़ा रहा है प्रयागराज महाकुंभ 2025 माघ मेला, इसी दिन से औपचारिक रूप से इस आध्यात्मिक मेले की शुरुआत हो रही है। जहां लोग संगम स्नान के साथ दान पुण्य करेंगे। विशेष रूप से मकर संक्रांति पर राशि के स्वामी ग्रह, सूर्य और शनि की वस्तुएं जैसे तिल, कंबल व अन्य वस्तुएं जैसे खिचड़ी गुड़ आदि दान करने का महत्व है।
लेकिन डॉ. व्यास के अनुसार यदि इस दिन राशि अनुसार दान करें तो पुण्यफल बढ़ जाता है। मान्यता है कि इससे घर में शुभता आती है, और शनि-सूर्य के आशीर्वाद से दुख दारिद्र कटता है। ऐसे में यदि आपकी राशि मेष से मीन के बीच कोई है तो यहां जानिए राशि के अनुसार क्या दान करें ..
मेष राशि : गुड़, मूंगफली दाने और तिल।
वृषभ राशि: सफेद कपड़ा, दही और तिल।
मिथुन राशि : मूंग दाल, चावल और कंबल दें।
कर्क राशि : चावल, चांदी और सफेद तिल।
सिंह राशि : तांबा, गेहूं और सोने के मोती।
कन्या राशि: खिचड़ी, कंबल और हरे कपड़े।
तुला राशि : सफेद डायमंड, शक्कर और कंबल।
वृश्चिक राशि : मूंगा, लाल कपड़ा और तिल ।
धनु राशि: पीला कपड़ा, खड़ी हल्दी और सोने का मोती।
मकर राशि : काला कंबल, तेल और काली तिल।
कुंभ राशि: काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल ।
मीन राशि : रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल ।
जय महाकाली मंदिर खजराना इंदौर के प्रबंधक गुलशन अग्रवाल का कहना है कि मकर संक्रांति पर कुंभ और मकर राशि के लोगों को काले तिल का दान करना चाहिए। वहीं मेष, तुला, सिंह और मिथुन राशि के लोग 2025 में राहु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए कंबल दान करें।
इसके अलावा वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए चावल और फल का दान करना बेहद लाभकारी होगा। अगर आप वृषभ और कन्या राशि के जातक हैं, तो जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र दान कर सकते हैं। साथ ही कर्क राशि के जातक दूध या घी जरूर दान करें।