त्योहार

आज 8 अगस्त को है सावन मास की दुर्गाष्टमी, रात में कर लें ये महाउपाय, हर इच्छा हो जायेगी पूरी

masik durga ashtami : सावन मास की मासिक दुर्गाष्टमी की रात को इन महाउपायों में से किसी भी एक उपाय को करने से अनेक मनोकामना पूरी होने लगती है।

2 min read
Aug 08, 2019
masik durga ashtami in sawan maas
आज 8 अगस्त को है सावन मास की दुर्गाष्टमी, रात में कर लें ये महाउपाय, हर इच्छा हो जायेगी पूरी

आज 8 अगस्त दिन गुरुवार को सावन मास की मासिक दुर्गाष्टमी तिथि है। आज की रात को कई लोग इच्छित मनोकामना पूर्ति एवं अपने दुर्भाग्य के बंद दरवाजे को सौभाग्य में बदलने के लिए अनेक उपाय भी करते हैं और भगवान शिव की महाशक्ति दुर्गा रूप में सभी की कामनाएं पूरी भी करती है। आज सावन मास की मासिक दुर्गाष्टमी की रात को नीचे दिये गये महाउपायों में से किसी भी एक उपाय को करने के बाद एक साथ अनेक मनोकामना पूरी होने लगती है।

सावन मास की मासिक दुर्गाष्टमी की रात में 8 बजे से लेकर 12 बजे के बीज में इस सिद्ध बीज मंत्र का ग्यारह सौ बार जपने से हर इच्छा पूरी हो जाती है।

मंत्र-

।। ऊँ ऐं हृीं क्लीं महागौर्ये नमः ।।

आज की रात कर लें इनमें से कोई भी एक उपाय-

1- अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रात 12 बजे गाय के घी का एक दीपक जलाने से सारे दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं।

2- आज की रात में किसी भी प्राचीन दुर्गा मंदिर में जाकर देवी मां के चरणों में 8 लाल कमल के पुष्प चढ़ाने से अचानक धन आवक में वृद्धि होने लगती है।

3- आज की रात को अपने घर परिवार में सदैव सुख-शांति की कामना से घर के कीचन में सफेद चावल की ढेरी पर गाय के घी का दीपक जरूर जलावें।


4- आज की रात को मां दुर्गा को दूध से भरी कटोरी में स्थापित कर चांदी का सिक्का चढ़ाएं। दूसरे दिन सुबह से उस सिक्के को हमेशा अपनी जेब में रखने से धन आवक बढ़ने लगेगी।

5- आज सावन मास की मासिक दुर्गाष्टमी की रात को एक पान में गुलाब के फूल की 7 पंखुरियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करने से घर में सदैव लक्ष्मी निवास करने लगती है।

6- आज सूर्यास्त के बाद ग्यारह सुहागिन महिलाओं को लाल चूड़ियां एवं सिंदूर भेंट करने से अचानक धन आय में वृद्धि होने लगती है।

**************

Published on:
08 Aug 2019 11:49 am