Personal Finance

करोड़ों के कर्ज में डूबे हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर, बेचनी पड़ सकती है संपत्ति

इस खबर को पढ़कर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैन्स का दिल टूट सकता है।
2 min read
Sep 02, 2018
Priyanka Chopra
करोड़ों के कर्ज में डूबे हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर, बेचनी पड़ सकती है संपत्ति

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकन सिंगर निक जोन्स के साथ सगाई कर ली है। सोशल मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब फैन्स दोनों की शादी होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स के परिवार वाले शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके लिए निक जोन्स के माता-पिता अभी भारत में ही रुके हुए हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की ससुराल से उनके फैन्स के लिए चौंकाने वाली खबर आई हैं। यह चौंकाने वाली खबर प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर यानी निक जोन्स के पिता पॉल जोन्स से जुड़ी है। इस खबर को जानने के बाद प्रियंका के फैन्स का दिल टूट सकता है।

प्रियंका चोपड़ा के ससुर पर करोड़ों का कर्ज

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोन्स के पिता पॉल जोन्स अमरीका में कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट का कार्य करते हैं। उनकी कंपनी पर करीब एक मिलियन डॉलर यानी करीब 7 करोड़ रुपए का कर्ज है। उनके इस कर्ज में करीब 1.9 करोड़ रुपए एक केस हारने के बाद लगा जुर्माना है। खबरों के अनुसार, अपने इस कर्ज को उतारने के लिए पॉल जोन्स ने अपनी संपत्ति बेचने की योजना बनाई है। वह अपनी न्यू जर्सी कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट कंपनी को बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

निक जोन्स के पास 177 करोड़ रुपए की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोन्स करीब 177 करोड़ रुपए के मालिक हैं। निक जोन्स तीन भाई हैं और तीनों भाई एक साथ एक बैंड चलाते थे। 2013 में बैंड टूटने से पहले इनके रिकॉर्ड्स की दुनियाभर में मांग रहती थी। इन्होंने दुनियाभर में लाखों रिकॉर्ड्स बेचे थे। 2013 के बाद से तीनों भाई अलग-अलग काम कर रहे हैं। निक जोन्स ने अपनी अधिकांश संपति अकेले ही कमाई है। सिंगिंग के अलावा अब निक जोन्स ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। हाल ही में निक ने हॉलीवुड की फेमस फिल्म जुमानजी के सीक्वल में काम किया है।

Updated on:
02 Sept 2018 01:46 pm
Published on:
02 Sept 2018 01:46 pm