Personal Finance

उषा अनंतसुब्रमण्यम से छीनी सारी शक्तियां, इलाहाबाद बैंक ने की कार्रवार्इ

CBI द्वारा सोमवार को दाखिल आरोप पत्र में इलाहाबाद बैंक की सीर्इअो व एमडी उषा अनंतसुब्रमण्यम पर बैंक के निदेशक मंडल ने एक बड़ा एक्शन लिया है।

2 min read
Usha anathsubramaniam

नर्इ दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा सोमवार को दाखिल आरोप पत्र में इलाहाबाद बैंक की सीर्इअो व एमडी उषा अनंतसुब्रमण्यम का नाम आने के बाद अब बैंक के निदेशक मंडल ने एक बड़ा एक्शन लिया है। इलाहाबाद बैंक के निदेशक मंडल ने उषा अनंतसुब्रमण्यम से सभी अधिकार व शक्तियां वापस ले ली है। आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले के चार्जशीट में उषा का नाम सामने आया था जिसके बाद वित्त मंत्रालय के निर्देश पर इलाहाबाद बैंक के निदेशक मंडल ने ये एक्शन लिया है।


पंजाब नेशनल बैंक में एमडी व चेयरमैन रह चुकी है उषा

गौरतलब है इलाहाबाद बैंक में जाने से पहले उषा पंजाब नेशनल बैंक में थी। पीएनबी में उन्होंने मर्इ 2017 तक प्रबंध निदेशक आैर चेयरमैन के पद पर काम किया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद वित्त मंत्रालय ने साेमवार को ही दोनों बैंक, इलाहाबाद बैंक आैर पंजाब नेशनल बैंक के निदेशक मंडलों ने उषा अौर दो पीएनबी अधिकारियों को खिलाफ जरूरी कार्रवार्इ करने को कहा था।


तत्काल प्रभाव से सभी कामकाज से किया गया मुक्त

इसके बाद पीएनबी ने मंगलवार को ही अपने दो कार्यकारी निदशकों की सभी शक्तियों को वापस ले लिया था। वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद बैंक ने अपने तरफ से जारी किए गए नियामकीय जानकारी में बताया की, "बैंक के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में बैंक की प्रबंध निदेशक आैर सीर्इआे उषा अनंतसुब्रमण्यम को तत्काल प्रभाव से बैंक के सभी कामकाजी जिम्मेदारियों से अलग करने का फैसला किया है।"


इसके साथ ही निदेशक मंडल ने कहा है कि बैंक के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। सबीआर्इ द्वारा दाखिल किए गए जांच पत्र में हीरो कारोबारी नीरव मोदी, उनके भार्इ निशाल मोदी आैर नीरव मोदी की कंपनी मे कार्यकारी अधिकारी सुभाष परब की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।

Updated on:
16 May 2018 10:25 am
Published on:
16 May 2018 10:33 am