Personal Finance

बैंकों में पांच दिन रहेगी हड़ताल! कर्मचारियों ने किया ये काम

रविवार को सोशल मीडिया में बैंकों की पांच दिवसीय हड़ताल को लेकर एक पत्र वायरल हुआ था।
less than 1 minute read
Oct 15, 2018
Bank Strike
बैंकों में पांच दिन रहेगी हड़ताल! कर्मचारियों ने किया ये काम

नई दिल्ली। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नवंबर के अंत में बैंकों की पांच दिवसीय हड़ताल के लिए सर्कुलर जारी करने से इनकार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बैक संघों ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है जिसमें बैंककर्मियों के वेतन को परिचालन लाभ और रिटर्न ऑन एसेट्स (आरओए) से लिंक कराने के लिए कहा गया था क्योंकि मात्र छह बैंक ही अधिक वेतन देने में सक्षम होंगे।

अराजक तत्वों ने फर्जी तरीके से प्रचारित किया संदेश

एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए बताया कि हमने यूनाइटेड फोरम फॉर बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर पांच दिवसीय हड़ताल के लिए सर्कुलर जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने एक कोरे कागज पर संघ का लेटरहेड और मेरे हस्ताक्षर कट पेस्ट किए हैं और बीच में गलत संदेश जोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर जारी हुआ था पत्र

रविवार को सोशल मीडिया पर एआईबीईए का एक पत्र जारी हुआ था जिसमें कहा गया था कि यूएफबीयू ने 26 से 30 नवंबर तक पांच दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया था। आईबीए के छह फीसदी वेतन वृद्धि के प्रस्ताव पर नौ बैंक संघों की शीर्ष संस्था यूएफबीयू के निर्णय पर उन्होंने कहा कि संघ इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा कि यूएफबीयू की हालिया बैठक में आईबीए के प्रस्ताव पर विचार किया गया और इस पर सहमति नहीं बनी।

Published on:
15 Oct 2018 06:05 pm