Personal Finance

काले धन पर सरकार करने जा रही बड़ी कार्रवाई, फिर से वापस आ सकता है Banking Cash Transaction Tax

सरकार एक बार फिर लागू कर सकती है बैकिंग कैश ट्रांजैक्शन टैक्स। विरासत में मिलने वाली 5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों पर भी लग सकता है टैक्स। पहले भी साल 2005-2009 के बीच लग चुका है ऐसा टैक्स

2 min read
काले धन पर सरकार करने जा रही बड़ी कार्रवाई, फिर से वापस आ सकता है बैंकिंग कैश ट्रांजैक्शन टैक्स

नई दिल्ली। कालेधन में पर अंकुश लगाने के लिए सरकार एक बार फिर बैंकिंंग कैश ट्रांजैक्शन टैक्स ( BCTT ) को वापस ला सकती हैं। इस बारे में बिजनेस अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है। सरकार यह कदम नकदी के रूप में बढऩे वाले काले धन पर अंकुश लगाने को लेकर उठा सकती है। इस बारे में नई सरकार बनने के बाद आगामी बजट पेश होने से ठीक पहले होने वाली बैठक में प्रस्तावित किया गया है।

विरासत में मिली 5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों पर भी लग सकता है टैक्स

इस रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से लिखा गया है, "हमें कैश ट्रांजैक्शन पर एक बार फिर से टैक्स लगाने के बारे में सुझाव दिया गया है। इससे संबंधित डिपार्टमेंट्स व्यवहारिकत और प्रभाव के बारे में जांच कर रहे हैं।" साथ ही, सरकार विरासत में मिली संपत्तियों पर भी एस्टेट टैक्स लगाने पर विचार कर रही है, जिसे साल 1985 में ही खत्म कर दिया गया था। हालांकि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण 5 करोड़ रुपए व इससे नीचे वाले संपत्तियों पर ऐसा कोई टैक्स लगाने के बारे में नहीं विचार कर रहे हैं।

पहले भी लागू हो चुका है BCTT

हालांकि, इनपर नवनिर्वाचित एनडीए सरकार द्वारा वित्त मंत्री की नियुक्ति के बाद ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि साल 2005 में ही तात्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने BCTT को लागू किया था। उस दौरान 10,000 रुपए से अधिक की रकम की निकसाी पर 0.1 फीसदी का टैक्स लगाया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया था। हालांकि, साल 2009 में इस टैक्स को पूरी तरह से वापस ले लिया गया था। साल 2008-09 में आयकर विभाग इससे कुल 600 करोड़ रुपए का टैक्स जुटाने में कामयाब रही थी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Published on:
27 May 2019 01:57 pm
Also Read
View All