Personal Finance

पांच साल में 1.34 करोड़ रुपए बढ़ गई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की संपत्ति

पति, पत्नी और बच्चे के मिलाकर कुल 67,42,870 रुपए चल संपत्ति पांच सालों में 92 लाख से 1.77 करोड़ रुपए हो गई प्रॉपर्टी की कीमत पांच सालों के पत्नी की प्रॉपर्टी में देखने को नहीं मिला कोई बदलाव

2 min read
Feb 03, 2020
Delhi CM Arvind Kejriwal assets increased by Rs 1.34 crore in 5 years

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। शनिवार यानी 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को मतगणना होगी। उससे पहले राजधानी में घमासान जारी है। शाहीन बाग का मुद्दा पूरी तरह से हावी है। वहीं बात दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बात करें तो पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब 1.35 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इसमें उनकी पत्नी सुनीता और बच्चे के नाम पर रुपयों को जोड़ा गया है। 2015 और 2020 के नॉमिनेशंस को कंपेयर किया जाए तो अरविंद केजरीवाल की संपत्ति में इजाफा प्रॉपर्टी की बढ़ी मार्केट वैल्यू की वजह से बढ़ा है।

कुल संपत्ति में 1.35 करोड़ रुपस का इजाफा
अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के हलफनामे के अनुसार अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति 3,44,42,870 रुपए हो गई है। जिसमें से उनकी पत्नी के नाम 1,57,07,791 रुपए है। जबकि अरविंद केजरीवाल के नाम पर 1,86,95,741 रुपए है। जबकि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के पास कुल संपत्ति 2,09,85,366 रुपए थी। यानी इन पांच सालों में केजरीवाल की कुल संपत्ति में 1,34,57,504 रुपए का इजाफा हुआ है। 2015 के हलफनामे के अनुसार अरविंद केजरीवाल की अचल संपत्ति की कुल कीमत 92 लाख रुपए थी। 2020 तक जिसमें भारी इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में वो ही अचल संपत्ति 1.77 करोड़ रुपए हो गई है। जानकरों की मानें तो मार्केट वैल्यू में इजाफा होने के कारण अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति में इजाफा हुआ है।

बैंक अकाउंट्स में हैं कुल 33 लाख रुपए
हलफनामे के अनुसार अरविंद केजरीवाल, उनी पत्नी और आश्रित के अकाउंट्स में कुल रुपए 33,29,205 रुपए है जमा है। अरविंद केजरीवाल के पास अकेले पांच अकाउंट्स हैं। उनमें करीब 8 लाख रुपए हैं। वहीं उनकी पत्नी ने एसबीआई म्यूचुअल फंड्स में 15,31,665 रुपए का निवेश किया हुआ है। यही पांच साल पहले 36 हजार रुपए का निवेश था। जबकि अरविंद केजरीवाल ने इस तरह का कोई निवेश नहीं किया हुआ था। पांच साल पहले अरविंद के पास कार नहीं थी। अब भी कोई कार नहीं है। जबकि पत्नी के पांच साल में एक कार की मालकिल हो गई हैं। वहीं पांच साल में अरविंद केजरीवाल की पत्नी की सोने की ज्वेलरी में 20 ग्राम का इजाफा हुआ है। 2015 में उनके पास 300 ग्राम ज्वेलरी थी। जबकि अब 320 ग्राम है। जिसकी कीमत 12 लाख रुपए हो गई है। वहीं दूसरी ओर चांदी में पांच साल में दोगुना इजाफा हो गया है। मौजूदा समय में उनके पास एक किलो चांदी हो गई है। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए है।

Published on:
03 Feb 2020 11:42 am
Also Read
View All