Personal Finance

EPFO की नर्इ सौगात, एेसे जान सकेंगे की कंपनी ने आपके PF खाते में पैसे जमा किए या नहीं

EPFO के इस नए सुविधा से अब आप अासानी से पता लगा सकेंगे की भविष्य निधि (PF) खाते में समय पर पैसा जमा हो रहा है या नहीं।
2 min read
EPFO

नई दिल्ली। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आपको एक नर्इ सौगात देने जा रही है। EPFO के इस नए सुविधा से अब सभी खाताधारक इस बात का अासानी से पता लगा सकेंगे की उनके भविष्य निधि (PF) खाते में समय पर पैसा जमा हो रहा है या नहीं। इसके लिए EPFO आपको SMS आैर र्इ-मेल के जरिए अलर्ट मैसेज भेजेगा। इस कदम के बाद से अब ये आसानी से पता चल सकेगा की कौन-कौन सी कंपनियां अपने कर्मचारियों का पैसा EPFO के पास समय से जमा करवा रही हैं। इससे कर्मचारियों को भी ये पता चल सकेगा कि कहीं उनके PF खाते में कोर्इ गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। यदि कोर्इ गड़बड़ी होती है तो इसकी जानकारी कर्मचारी काे तुरंत मिल सकेगा।


इस बात कर रखना होगा ध्यान

लेकिन इसके लिए ये जरूरी है कि सभी EPFO सब्सक्राइबर्स अपना मोबाइल नंबर आैर इ-मेल आइडी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से लिंक किए हों। यदि आपने अभी तक एेसा नहीं किया है तो इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए जल्दी ही इसे लिंक कर लें। श्रम मंत्रालय के मुताबकि, EPFO ने अपने मेंबर्स को एेसी सुविधा उपलब्ध करवार्इ है जिसके तहत सब्सक्राइबर्स को उनके PF खाते में जमा होने वाली राशि की जानकारी मिस्डकाॅल आैर एसएमएस के जरिए पा सकेंगे। यही नहीं, ये जानकारी सभी सदस्य अपने इ-पासबुक में भी देख सकेंगे।


कंपनियों के गड़बड़ झाले पर लगेगी नकेल

पिछले कुछ दिनाें में कर्इ मामले सामने आए जिनमें कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन से EPFO के पैसे काट तो रही हैं लेकिन वो जमा नहीं कर रही है। इसके सामने आने के बाद EPFO ने इन कंपनियों को नोटिस भी भेजी है। अभी तक एेसी कोर्इ व्यवस्था नहीं थी जिससे की ये पता यल सके की कंपनियां अपने कर्मचारीयों के पैसे EPFO को जमा करा रही हैं या नहीं। इसका फायदा उठाकर कंपनियां करोड़ो रुपए का घोटाल कर जाती थी।

Published on:
27 Apr 2018 04:05 pm