Personal Finance

ऐसे पहचानें 100 रुपए का नोट असली है या नकली

दरअसल पिछले दिनों 500 और 200 रुपये के नोट जारी किए गए, तो फर्जी नोटों के कई मामले सामने आए। ऐसे में आपके लिए जानना जरुरी है कि कौन सा नोट असली है या नकली।

2 min read
ऐसे पहचानें 100 रुपए का नोट असली है या नकली

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को नए 100 रुपए के नोट की तस्वीर जारी कर दी है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। नए नोट की तस्वीर जारी होते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई है कि इसका नकली वर्जन भी तैयार कर लिया जाएगा। दरअसल पिछले दिनों 500 और 200 रुपये के नोट जारी किए गए, तो फर्जी नोटों के कई मामले सामने आए। ऐसे में आपके लिए जानना जरुरी है कि कौन सा नोट असली है या नकली।

इस तरह करें असली-नकली की पहचान

आरबीआई ने नये नोट जारी करते हुए इसके फीचर भी बताए हैं। अगर आप इन फीचर को याद रखेंगे, तो आप आसानी से असली और नकली में फर्क कर सकेंगे। आरबीआई के अनुसार 100 रुपये के नए नोट की खास बातें इस प्रकार हैं सबसे पहले जहां पर 100 अंक लिखा हुआ है वहां (जांच में) पर आर-पार देखा जा सकेगा। साथ ही 100 अंक को देवनागरी में लिखआ गया है। इस नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर मध्य में लगी हुई है। साथ ही छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए हैं। अगर आप इस नोट को टेढ़ा करके देखेंगे तो उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है। इस धागे में भारत और rbi लिखा हुआ है। 100 रुपए के इस नए नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तम्भ है। नोट के पीछे आपको प्रिंटिंग का साल दर्ज किया हुआ दिखेगा। स्वच्छ भारत का लोगो इसके मिशन के साथ पीछे अंक‍ित है साथ ही इसमें गुजरात की रानी की वॉव का चित्र अंक‍ित है।

इस तरह भी कर सकते हैं चेक

अगर आपको ये फीचर याद नहीं भी रहते हैं, तो आप आरबीआई की मदद से इसे कभी भी चेक कर सकते हैं। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने paisaboltahai.rbi.org.in पोर्टल शुरू किया है। यहां पर पहुंचकर आप हर नये नोट की सत्यता परख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

आर्इफोन एक्स को मात देगा वीवो नया फोन ‘नेक्स’, भारत में आज हुआ लांच
Published on:
19 Jul 2018 06:13 pm
Also Read
View All