HDFC को मार्च तिमाही में 2233 करोड़ रुपए का Profit Dividend Income घटने से प्रभावित हुआ बैंक का Profit HDFC की चौथी तिमाही में Total Income 11982 करोड़ रुपए रही
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) के असर से कोई भी बच नहीं सका है। खासकर वो कंपनियां दुनियाभर में फैली हुई है। देश के सबसे प्राइवेट बैंक एचडीएफसी की ओर से तिमाही नतीजे ( HDFC Q4 Net Profit ) जारी किए हैं, जिसमें बैंक का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी कम हुआ है। वहीं दूसरी ओर बैंक ने अपने निवेशकों को 21 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड ( HDFC Share Dividend ) देने की घोषणा की है।
मुनाफे में गिरावट
- एचडीएफसी का मुनाफा वित्त वर्ष 2020 की मार्च तिमाही में 22 फीसदी कम हुआ।
- एचडीएफसी को मार्च तिमाही में 2233 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ।
- एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 2862 करोड़ रुपए का हुआ था मुनाफा।
- पूरे वित्त वर्ष में कंपनी को 17,770 करोड़ रुपए का मुनाफा।
डिविडेंड में आई भारी गिरावट
- कंपनी प्रोफिट कम होने की असलही वजह डिविडेंड इनकम घटना है।
- मार्च तिमाही में बैंक की डिविडेंड इनकम कम होकर 2.08 करोड़ रुपए पर आ गई।
- एक साल पहले की समान अवधि में डिविडेंड इनकम 537 करोड़ रुपए थी।
- पूरे वित्त वर्ष में डिविडेंड इनकम रही है 1081 करोड़ रुपए।
- प्रोफिट ऑन सेल इन्वेस्टमेंट के कामई 2.45 करोड़ रुपए रही देखने को मिली।
- एक साल पहले की समान तिमाही में 321 करोड़ रुपए देखने को मिली थी।
बैंक ने की 21 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा
- कंपनी ने शेयरधारकों को 21 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की।
- मार्च तिमाही में एचडीएफसी की नेट इंटरेस्ट इनकम 17 फीसदी बढ़कर 3780 करोड़ रुपए हुई।
- एक साल पहले की समान तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम 3238 करोड़ थी।
- इस तिमाही नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.4 फीसदी रहा।
- एक साल पहले की समान तिमाही में 3.3 फीसदी थी।
कुछ ऐसा रहा रेवेन्यू
- एचडीएफसी की चौथी तिमाही में कुल आय 11982 करोड़ रुपए रही।
- एक साल पहले समान अवधि में 11587 करोड़ रुपए कुल आय थी।
- ऑपरेशंस से आने वाला रेवेन्यू मार्च तिमाही में 11976 करोड़ रुपए देखने को मिला।
- एक साल पहले समान अवधि में 11580 करोड़ रुपए थी।