Personal Finance

कुछ एेसे हैं एडवांस टैक्स के फायदे, अर्थव्यवस्था में रहता है कैश फ्लो

एडवांस्ट टैक्स भरने का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इसे साल-भर में टुकड़ों-टुकड़ों में जमा होती रहती है। जो सरकार के पास जमा होती रहती है।

2 min read
कुड एेसे हैं एडवांस टैक्स के फायदा, अर्थव्यवस्था में रहता है कैश फ्लो

नर्इ दिल्ली। अगर आपने अभी तक एडवांस टैक्स देने के बारे में विचार नहीं किया है तो शुरू कर दीजिये। क्योंकि इस भरने के आपको कर्इ तरह के फायदे मिल सकते हैं। वास्तव में एडवांस टैक्स के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इसलिए एडवांस टैक्स को भरना लोग जरूरी भी नहीं समझते। बस यहीं आकर वो धोखा खा जाते हैं। अगर आप एडवांस टैक्स को भरते हैं तो आपको कर्इ तरह के फायदे मिल सकते हैं।

सबसे बड़ा फायदा तो यह है
एडवांस्ट टैक्स भरने का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इसे साल-भर में टुकड़ों-टुकड़ों में जमा होती रहती है। जो सरकार के पास जमा होती रहती है। वर्ना देश में कोर्इ एेसा दूसरा टैक्स नहीं है जिसे देश में टुकड़ों-टुकड़ों में जमा कराया जाता हो। इसलिए इसे जरूर जमा कराएं।

देश में बना रहता है कैश फ्लो
एडवांस टैक्स भरने से देश की अर्थव्यवस्था को काफी बल मिलता है। इससे सरकार के पास साल भर कैश का फ्लो पूरी तरह से बना रहता है। फाइनेंशियल र्इयर की शुरुआत से लेकर अंत तक विभिन्न डिपार्टमेंट्स के प्रशासनिक कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कैश का अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ता है। एेसे में आप एडवांस टैक्स जमा करने के साथ ही देश के विकास में योगदान देते हैं।

एक साथ नहीं पड़ता है बोझ
एडवांस टैक्स का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आर्इटी डिपार्टमेंट के पास काम का बोझ नहीं बढ़ता है। डिपार्टमेंट को सारा हिसाब-किताब एक ही साथ करने की जगह, थोड़ा-थोड़ा करके करना पड़ता है। इससे विभाग के अधिकारियों आैर कर्मचारियों के लिए सहुलियत से भरा होता है। जिससे काम भी अच्छे से होता है आैर गलतियां होने की गुंजाइश भी कम होती है।

टैक्स पेयर्स की टेंशन होती है कम
वहीं अंत में टैक्स पेयर्स को सबसे बड़ा फायदा तो यह होता है कि उन्हें वित्तीय वर्ष के अंत में एक साथ टैक्स की सारी रकम जमा करने की टेंशन खत्म हो जाती है। साथ ही वह अपनी अर्निंग के अनुसार सुविधाजनक ढंग से टुकड़ों-टुकड़ों में अपनी टैक्स देनदारी को निपटा पाता है।

ये भी पढ़ें

अनिल अंबानी की इस शिकायत से नेवी का 20,000 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट अटका
Published on:
15 Jun 2018 02:38 pm
Also Read
View All