Personal Finance

इस मुस्लिम देश के नोट पर छपी है गणेश जी की फोटो, ये पूरा मामला

इंडोनेशिया की करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर छपी हुई है।
2 min read
Sep 13, 2018
currency
इस मुस्लिम देश के नोट पर छपी है गणेश जी की फोटो,ये पूरा मामला

नई दिल्ली। आज सारा देश गणेश चतुर्थी मनाने में लगा हुआ है। सभी लोग बड़े ही धूमधाम से बप्पा को घर लाने की तैयारी कर रहे है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे है दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश और गणेश जी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य के बारे में।

करेंसी पर है गणेश जी की तस्वीर
अक्सर हम दुनिया के अलग - अलग देशों को लेकर रोचक तथ्य सुनते तथ्य और पढ़ते हैं, लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जो भावनाओं से जुड़ी होती है। भले ही दुनिया में मजहब को लेकर अलग-अलग हैं, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जो हमेशा ही ऐसी छाप छोड़ते हैं जिस पर गर्व होता है। ऐसा ही एक देश इंडोनेशिया भी है। इंड़ोनेशिया को दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है। यहां तकरीबन 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। इंडोनेशिया में सिर्फ 3 फीसदी आबादी ही हिन्दू है। इसके बावजूद भी यहां की करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर छपी हुई है।

ये है करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर के होने का करण
इंडोनेशिया के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी है। हलांकि आपको ये बात सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी कि हिंदू धर्म और भारत में पूजनीय गणेश जी की तस्वीर दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के नोट पर छपी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया। इस नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है। गणेश जी को वहां पूजा भी जाता है। इतना ही नहीं वहां के नेशनल बैंक का नाम हिंदू धर्म में धन के देवता कुबेर के नाम पर रखा है।

देवांत्रा है इंडोनेशिया की आजादी के नायक
दरअसल,इंडोनेशिया में गणेश जी को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। इंडोनेशिया में 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं।

Updated on:
13 Sept 2018 02:27 pm
Published on:
13 Sept 2018 02:27 pm