Personal Finance

इन पांच देशों में 2023 तक बढ़ जाएगी अरबपतियों की आबादी, हर एक नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

एक रिसर्च एजेंसी की रिपोर्ट में हुअा खुलासा। दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही अरबपतियों की संख्या।
2 min read
Top Billionaires
इन पांच देशों में 2023 तक बढ़ जाएगी अरबपतियों की आबादी, हर एक नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

नर्इ दिल्ली। दुनियाभर में दौलतमंद लोगों की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। न्यू वेल्थ-X की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका, एशिया आैर यूरोपीय देशाें में कर्इ एेसे देश हैं जहां अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस रिपोर्ट में धनकुबरों की मौजूदा संपत्ति व आबादी में ग्रोथ काे आधार बनाया गया है। इस रिपोर्ट में भविष्य निवेश विकल्पों को ध्यान में रखते हुए ये जानकारी दी गर्इ किन देशों में अरबपतियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। आइए जानते हैं इन देशाें के बारे में।


5. पोलैंड
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पाेलैंड है। हालांकि इस देश को उभरती अर्थव्यवस्थाआें में नहीं गिना जाता है लेकिन केंद्रीय यूरोप स्थित इस देश में अरबपतियों की संख्या में करीब 10 फीसदी का इजाफा होगा। पोलैंड में यह तेजी आगामी 5 सालों में देखी जाएगी।


4. वियतनाम
तेज स्ट्रक्चरल निवेश की वजह से कर्इ एशियार्इ देशों में संपत्तियां तेजी से बढ़ रही है। वियतनाम भी उन्हीं एशियार्इ देशों में से एक है जहां आगमी पांच सालों में अरबपतियों की संख्या में 10.1 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।


3. बांग्लादेश
भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश का नाम इस लिस्ट में जानकर अाप चौंक जाएंगे, लेकिन इस रिपोर्ट के मुताबिक यहां भी अरबतियों की संख्या में 11.4 फीसदी की तेजी आएगी। इसी तेजी के साथ बांग्लादेश दुनिया के उन 3 देशों में से एक हैं जहां पर अरबपतियाें की संख्या में तेजी आएगी।


2. इजिप्ट
अपनी एेतिहासिक धरोहर के लिए दुनियाभर में मशहूर इजिप्ट को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इजिप्ट में आगमी पांच सालों में अरबपतियों की संख्या में करीब 12.5 फीसदी की तेजी आएगी।


1 नाइजीरिया
अरबपतियों की संख्या में सबसे अधिक तेजी के मामले में नाइजीरिया शीर्ष पर है। साल 2023 तक इस देश में करीब 16.3 फीसदी की तेजी से अरबपतियों की संख्या में तेजी आएगी।


किस स्थान पर है भारत

इस लिस्ट में भारत की बात करें ताे भारत को टाप पांच देशों में जगह नहीं मिली है। हालांकि टाॅप 10 में जगह बनाते हुए भारत 8वें स्थान पर काबिज है। दक्षिण एशियार्इ देशों में अपना सिक्का जमाने वाला भारत में अरबपतियों की संख्या में 9.7 फीसदी की तेजी आएगी। आपको बता दें कि सबसे अमीर एशियार्इ भी भारत से ही हैं। फिलहाल सबसे अमीर एशियार्इ का ताज रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के पास है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Published on:
24 Feb 2019 07:35 pm