MKSY : बेटी के पैदा होने से लेकर उसके ग्रेजुएट होने तक सरकार लड़कियों के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराएगी किस्तों में रुपए देगी सरकार, जन्म के समय मिलेंगे दो हजार रुपए
नई दिल्ली। भ्रूण हत्या को रोकने ओर लड़कियों के विकास के मकसद से मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना (Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana) चलाई जाती है। इसे बिहार सरकार की ओर से चलाया जाता है। इस स्कीम में गरीब परिवार की लड़कियों को 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें बेटी के पैदा होने से लेकर उसके ग्रेजुएट होने तक सरकार लड़कियों (Scheme For Girl Child) के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration) कराना जरूरी है। तो क्या है आवेदन प्रक्रिया और किसे मिल सकता है लाभ, जानें पूरी डिटेल।
क्या है योजना
सरकार इस योजना के जरिए उन गरीब परिवारो को पैसा देती है जिनके घर बेटी जन्म लेती है। इसमें लड़की के पैदा होने से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना को चलाने का मकसद भ्रूण हत्या को रोकना और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह रकम अलग—अलग किस्तों में दी जाएगी। लड़की के जन्म पर सरकार दो हजार रुपए भेजती है। इसके बाद एक वर्ष की आयु होने और आधार कार्ड बनवाने के बाद एक हजार रुपए और दिए जाते हैं, ये प्रक्रिया दो साल तक जारी रहती है। 2 वर्ष की उम्र के बाद दो हजार रुपए दिए जाएंगे। 12वीं पास करने के बाद 10,000 और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 25,000 रुपये मिलेंगे। ऐसे मिलाकर एक लड़की को कुल 51,100 की राशि मिलती है।
स्कीम के लिए पात्रता
—योजना का लाभ केवल गरीब वर्ग के तबके के लड़कियों को दिया जाएगा।
—स्कीम का लाभ केवल बिहार की लड़कियों को मिल सकता है।
—आवेदन करने वाला परिवार किसी सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।
—आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास आधार कार्ड और बैंक की संपूर्ण जानकारी होनी अनिवार्य है।
—बेटी का जन्म बिहार में हुआ है इस बात की प्रमाणिकता के लिए परिवार को अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण पत्र देना होगा
आवेदन की प्रक्रिया
योजना में आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी आंगवाड़ी केंद्र से फॉर्म लेना होगा। अब इसे भरकर साथ में जरूरी दस्तावेज अटैच करें। सभी जानकारी सही पाए जाने पर योजना में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इससे परिवार को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। स्कीम से जुड़ी कोई अन्य जानकारी हासिल करने के लिए MKSY की ऑफिशियल साइट (http://www.wdcbihar.org.in/MKSYDetails.aspx) पर जा सकते हैं।