Personal Finance

आरबीआई यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला सेंट्रल बैंक बना

आरबीआई के ट्विटर हैंडल के फॉलोअर्स की संख्या हुई 10 लाख से ज्यादा, दुनिया का इकलौता सेंट्रल बैंक बना दुनिया में सभी सेंट्रल बैंक के ट्विटर हैंडल फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से कम, फेड, ड्यूश सभी बैंक रह गए पीछे

less than 1 minute read
RBI MPC Meet: Reserve Bank did not change Repo rates, know many more

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल के फॉलोअर्स की संख्या एक मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं। आरबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि दुनिया में किसी भी सेंट्रल बैंक ट्विटर हैंडल के मुकाबले आरबीआई के फॉलोअर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि "आरबीआई ट्विटर अकाउंट आज एक मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंच गया है। एक नया मील का पत्थर। आरबीआई में मेरे सभी सहयोगियों को बधाई।

दुनिया के सभी सेंट्रल बैंक के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या
- अमरीकी फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर 6,77,000 फॉलोअर्स हैं।
- यूरोपीय सेंट्रल बैंक के ट्विटर हैंडल पर 5.9 लाख फॉलोअर्स हैं।
- सेंट्रल बैंक ऑफ ब्राजील के 3.8 लाख फॉलोअर्स हैं।
- बैंक ऑफ इंग्लैंड के 3.17 लाख फॉलोअर्स हैं।
- बैंक ऑफ कनाडा के 1.8 लाख फॉलोअर्स हैं।
- रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया के 49,200 फॉलोअर्स हैं।
- बैंक ऑफ फ्रांस 37,100 फॉलोअर्स हैं।
- ड्यूश बुंडेसबैंक 30,000 ट्विटर फॉलोअर्स हैं।
- बैंक ऑफ जापान के 28,900 ट्विटर फॉलोअर्स हैं।
- बैंक ऑफ स्पेन के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 15,900 है।
- बैंक ऑफ इटली के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या14,500 है।

Updated on:
22 Nov 2020 04:15 pm
Published on:
22 Nov 2020 04:10 pm
Also Read
View All