
नई दिल्ली। अक्सर ऐसा जब लोगों को पैसों की इमरजेंसी होती हैं तो वो एटीएम की तरफ भागते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी में एटीएम कार्ड घर भूल जाते हैं। या फिर कई बार लोगों के साथ ऐसा होता है की उनका कार्ड गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना ATM कार्ड के ATM से पैसा निकाल सकते हैं।
सबसे पहले करना होगा ये काम
एटीएम कार्ड के बगैर पैसा निकालने के लिए सबसे पहले अपने बैंक में खुद को रजिस्टर कराना पड़ेगा। यह रजिस्ट्रेशन बैंक की शाखा या बैंक इंटरनेट बैकिंग की मदद से भी हो सकेगा।बैंक में खुद को रजिस्ट्रेशन कराने की पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको 4 अंकों का एक पिन नंबर मिलेगा। यह नंबर एटीएम पिन की ही तरह होता है। इसे यूजर ट्रांजेक्शन सिक्योरिटी पिन या अथॉरिटी कोड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
ऐसे करें पिन का इस्तेमाल
बैंक में रजिस्ट्रेशन होने जाने और पिन नंबर मिलने के बाद आपको अपने मोबाइल पर बैंक से जुड़ी एप्लीकेशन एप डाउनलोड करना पड़ेगा। आपको इसके लिए एसएमएस का ऑप्शन भी दिया जाएगा। इसके जरिए से आप बैंक के इस एप्लीकेशन का वेब लिंक आपके मोबाइल पर भेज देगा। ध्यान रखें अगर आपने यह एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं किया तो आपका पूरा काम बेकार हो जाएगा।
ये बैंक दे रही हैं सर्विस
इसके बाद आपको अपना पासवर्ड बनाना होगा। इस पासवर्ड की मदद से आप एटीएम पर जाकर मशीन से कैश ऑन मोबाइल आप्शन के जरिए बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे निकाल सकेंगे। इस ऑप्शन के जरिए आप 5000 रुपए तक ही निकाल सकेंगे। हालांकि ये सेवा अभी सभी बैंकों में शुरु नहीं हुई है। कुछ चुनिंदा बैंकों में ही कैश ऑन मोबाइल की सुविधा है। जिनमें से एसबीआई , एक्सिस बैंक , बैंक ऑफ इंडिया और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। बता दें की हाल ही में ये सर्विस एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भी देने शुरु कर दी हैं।