PM Free Silai Machine Yojana : श्रमिक एवं गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है ये स्कीम हर राज्य में 50000 के अधिक महिलाओं को दी जाएगी सिलाई मशीन
नई दिल्ली। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें घर बैठे रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन सहायता योजना की शुरुआत की है। हर राज्य में 50000 के अधिक महिलाओं (More than 50000 women ) को निशुल्क सिलाई मशीन (PM Free Sewing Machine Scheme) प्रदान की जाएगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। योजना का लाभ केवल 20 से 40 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को ही मिल सकेगा। इसके जरिए वह घर बैठे सिलाई करके अच्छी आमदनी कर सकेंगी। तो क्या है इस योजना से जुड़ी खास बातें आइए जानते हैं।
क्या है यह योजना
आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ को रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। Free Silai Machine Yojana के ज़रिये श्रमिक महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इससे ग्रामीण महिलाओ की स्थिति में भी सुधार आएगा। साथ ही वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सकेंगी। यह योजना अभी कुछ राज्यों में लागू की गई है, जैसे- हरियाणा ,गुजरात ,महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश ,कर्नाटक, राजस्थान , मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,बिहार आदि। बाद इस योजना को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।
जानें इससे होने वाले लाभ और शर्तें
इस योजना का लाभ देश की श्रमिक महिलाओ को मिलेगा। स्कीम के तहत देश की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रो की आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओ को जोड़ा जाएगा। जिन श्रमिक महिलाओ के पति की वार्षिक आय 12000 रूपए से अधिक नहीं है केवल वो ही इसमें आवेदन कर सकती हैं। इस स्कीम का लाभ विधवा और विकलांग महिलाएं भी ले सकती हैं। आवेदन करने वाली महिलाओ की आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए।