Personal Finance

यात्रा के दौरान रेलवे देता है आपको 10 लाख का बीमा, कवर लेने के लिए करना होगा ये काम

रेलवे के इस सुविधा का लाभ उठाकर आप दस लाख तक पा सकते हैं वो भी सिर्फ 92 पैसों में।

2 min read

नर्इ दिल्ली। गर्मियों का मौसम आ चुका है आैर बच्चों की छुट्टीयां शुरु होने वाली है। आप भी कहीं घुमने का प्लान बना रहे होंगे। एेसे में रेलवे यात्रा के दौरान भारतीय रेल द्वारा दिए जाने वाले कुछ अहम सुविधआें को बारे में आपको जानना जरूरी है। इस यात्रा के दौरान आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े इसलिए हम आपको आज रेलवे की एक एेसी सुविधा के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपको 10 लाख तक का फायदा हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि क्या है रेलवे की ये सुविधा.....

क्या है रेलवे की ये खास सुविधा

दरअसल रेलवे अब आॅनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान आपको जीवन बीमा का विकल्प देता है। रेलवे के इस सुविधा का लाभ उठाकर आप दस लाख तक पा सकते हैं वो भी सिर्फ 92 पैसों में। जब आप आॅनलाइन टिकट बुक करातें है रेलवे आपसे यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी असंभावित दुर्घटानाआें के मद्देनजर आपसे जीवन बीमा चुनने का विकल्प देता है। इसके लिए आपको महज 92 पैसे अतिरिक्त देने होते हैं। टिकट राशि के पेमेंट के दौरान यदि आप इस विकल्प का चुनते हैं आैर 92 पैसे का भुगतान करते हैं तो यात्रा के दौरान होने वाले दर्घटना के लिए आपको 10 लाख रुपए का फायदा हो सकता है। रेलवे ये सुविधा अपने सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए देता है। आपको ये भी बात दें कि ये सुविधा पूरी तरह से वैकल्पिक है।


ये है बीमा कवर की राशि

रेलवे यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री की मौत हाे जाती है भारतीय रेल उसके नाॅमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को 10 लाख रुपए का बीमा कवर देता है। यदि दुर्घटना के दौरान किसी व्यक्ति को शारीरिक अपंगता आ जाने पर 7.5 लाख रुपए तक का कवर मिलता है। वहीं मामूली शारीरिक नुकसान होने पर रेलवे 2 लाख रुपए तक का बीम कवर देता है। अापको बीमा कवर तभी मिलेगा जब आपने बीमा का विकल्प चुना होगा।


इन बातों का रखें ध्यान

इसलिए ये जरूरी है कि आप रेलवे टिकट बुक कराते समय आप बीमा के विकल्प को चुनें। इसके साथ एक बात आैर भी आवश्यक है कि फार्मे में आप किसी नाॅमिनी का भी नाम डालें। इससे दुर्घटना के बाद आपको परिवार को आर्थिक रूप से सहारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

कुशीनगर हादसा: 3100 दीपदान कर बच्चों को दी श्रद्धांजलि
Published on:
27 Apr 2018 12:39 pm
Also Read
View All