
नई दिल्ली: Yes Bank के को-फाउंडर राणा कपूर मनी लॉंडरिंग केस में न्यायिक हिरासत में हैं। और गुरूवार को राणा कपूर ने कोर्ट के सामने बेल याचिका फाइल की है। राणा कपूर का कहना है कि उनकी करंट मेडिकल कंडीशन की वजह से जेल में उन्हें कोरोना वायरस हो सकता है । कपूर के वकील सुभाष जाधव का कहना है कि राणा कपूर chronic immunodeficiency syndrome से पीड़ित है जिसकी वजह से उन्हें साइनस, लंग्स और स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
राणा कपूर की बेल याचिका में कहा गया है कि वो पिछले 18 महीने से वो हाइपर टेंशन और एंजायटी और डिप्रेशन से पीडित है जो परिवार के साथ रहने पर छीक हो सकता है इसके अलावा उन्होने बचपन से अस्थमा की बात भी कही है जिसकी वजह से उन्हें इनहेलर की जरूरत पड़ती है। इन सबकी वजह से जेल में उनके लंग इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और उनकी मौत भी हो सकती है।
ED ने राणा कपूर को 2 मार्च को यस बैंक मामले में गिरफ्तार किया था । ED का कहना है कि बैंकर के कार्यकाल के दौरान बैंक ने 30000 करोड़ रुपए के लोन दिये जिनमें से 20 हजार करोड़ बैड लोन में तब्दील हो चुके हैं। ईडी का आरोप है कि इन लोन को मंजूर करने के बदले में राणा कपूर और उनकी फैमिली को 4300 करोड़ रूपए का फायदा हुआ है । इसके अलावा राणा पर बड़े उद्योगपतियों जानबूझ कर लोन देने का इल्जाम है और कहा जा रहा है कि इन लोन्स को देने में नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। जिसके चलते बैंक की हालत इतनी खराब हो गई है।