19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIP Calculator: एसआईपी में हर साल सिर्फ 100 रुपये बढ़ाने से 10 साल में काफी बड़ा हो जाएगा कॉर्पस, समझिए कैलकुलेशन

SIP Investment Tips: एसआईपी शुरू करते समय अपनी आमदनी, खर्च और आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखें। हर साल निवेश बढ़ाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके जरूरी खर्च और इमरजेंसी फंड के लिए पर्याप्त रकम बच रही है।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 19, 2026

SIP Calculator

स्टेप अप एसआईपी में मंथली एसआईपी की रकम बढ़ानी होती है। (PC: AI)

Mutual Fund SIP Returns: म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती। छोटी बचत से भी शुरुआत की जा सकती है। लेकिन अगर आप हर साल अपनी एसआईपी में थोड़ा-थोड़ा इजाफा करते हैं, तो लंबे समय में इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप हर महीने 1,000 रुपये की एसआईपी शुरू करते हैं और हर साल इसमें 100 रुपये बढ़ाते हैं, तो 10 साल में आपका अनुमानित फंड करीब 3.15 लाख रुपये हो सकता है। वहीं, हर महीने 1,000 रुपये की फिक्स्ड एसआईपी जारी रखने पर यह रकम करीब 2.32 लाख रुपये रह सकती है।

यानी हर साल एसआईपी में सिर्फ 100 रुपये बढ़ाने से दोनों निवेशों के बीच करीब 82,000 रुपये का अंतर आ सकता है। यह गणना सालाना 12% अनुमानित रिटर्न के आधार पर की गई है। हालांकि, म्यूचुअल फंड में रिटर्न की गारंटी नहीं होती और वास्तविक रकम बाजार की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी।

1,000 रुपये की फिक्स्ड SIP से 10 साल में कितना फंड बनेगा?

मान लीजिए कि आप हर महीने 1,000 रुपये की एसआईपी शुरू करते हैं और अगले 10 साल तक इसमें कोई बदलाव नहीं करते। इस दौरान आप कुल 120 किस्तें जमा करेंगे। 12% सालाना अनुमानित रिटर्न के आधार पर निवेश का हिसाब कुछ इस तरह होगा।

विवरणआंकड़े
हर महीने निवेश₹1,000
निवेश की अवधि10 साल
कुल निवेश₹1,20,000
अनुमानित रिटर्न₹1,12,339
अनुमानित कुल फंड₹2,32,339

इस तरह 10 साल में आपकी जेब से कुल 1.20 लाख रुपये निवेश होंगे। अनुमानित रिटर्न जोड़ने पर फंड करीब 2.32 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

हर साल 100 रुपये बढ़ाएं SIP तो कितना फायदा होगा?

अब दूसरा उदाहरण समझिए। इसमें आप पहले साल हर महीने 1,000 रुपये की एसआईपी करते हैं। दूसरे साल मासिक निवेश 1,100 रुपये, तीसरे साल 1,200 रुपये और इसी तरह हर साल 100 रुपये बढ़ाते जाते हैं। इस तरीके को स्टेप-अप एसआईपी कहा जाता है। इसमें निवेश की रकम धीरे-धीरे बढ़ती है, जिससे लंबे समय में ज्यादा पैसा निवेश होता है और उस पर रिटर्न मिलने की संभावना भी बढ़ती है।

विवरणआंकड़े
पहले साल की मासिक SIP₹1,000
हर साल SIP में बढ़ोतरी₹100 प्रति माह
10वें साल की मासिक SIP₹1,900
10 साल में कुल निवेश₹1,74,000
अनुमानित रिटर्न₹1,40,536
अनुमानित कुल फंड₹3,14,536

इस कैलकुलेशन के मुताबिक, स्टेप-अप से 10 साल में करीब 3.15 लाख रुपये का फंड बन सकता है। यह फिक्स्ड एसआईपी के मुकाबले काफी ज्यादा है।

दोनों SIP के बीच कितना अंतर आएगा?

दोनों निवेश विकल्पों में सबसे बड़ा अंतर कुल निवेश और उससे मिलने वाले अनुमानित रिटर्न का है।

तुलना₹1,000 की फिक्स्ड SIPहर साल ₹100 बढ़ने वाली SIP
10 साल में कुल निवेश₹1,20,000₹1,74,000
अनुमानित रिटर्न₹1,12,339₹1,40,536
अनुमानित कुल फंड₹2,32,339₹3,14,536

यानी हर साल SIP में 100 रुपये बढ़ाने से आप 10 साल में 54,000 रुपये अतिरिक्त निवेश करते हैं। इस अतिरिक्त रकम पर मिलने वाला संभावित रिटर्न भी आपके कुल फंड को बढ़ाने में मदद करता है। ध्यान रखें कि यह उदाहरण अनुमानित रिटर्न पर आधारित है। वास्तविक रिटर्न अलग होने पर अंतिम फंड भी कम या ज्यादा हो सकता है।

क्या होती है स्टेप-अप SIP?

स्टेप-अप एसआईपी में निवेशक नियमित अंतराल पर अपनी मंथली एसआईपी की रकम बढ़ाता है। आमतौर पर यह बढ़ोतरी हर साल की जाती है। निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार एक तय रकम या प्रतिशत से निवेश बढ़ा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति 1,000 रुपये की मंथली एसआईपी शुरू करता है और हर साल इसे 100 रुपये बढ़ाता है, तो उसकी मासिक किस्त दूसरे साल 1,100 रुपये और तीसरे साल 1,200 रुपये हो जाएगी। यह तरीका उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिनकी सैलरी या आमदनी समय के साथ बढ़ती है। वे अपनी बढ़ी हुई आय का एक छोटा हिस्सा निवेश में लगाकर लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)