देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआइ ने एक तरह जहां अपने योनो एप को बंद करने का ऐलान कर ग्राहकों के लिए मुसीबत बढ़ा दी हैं।
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआइ ने एक तरह जहां अपने योनो एप को बंद करने का ऐलान कर ग्राहकों के लिए मुसीबत बढ़ा दी हैं। तो वहीं दूसरी तरफ एसबीआइ ने अपने ग्रहकों की मुसीबत कम करने को लेकर एक अहम कदम उठाया है। दरअसल एसबीआइ अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऑफर लेकर आया है। जिसके तहत एसबीआइ के ग्राहक आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद भीम एप से भुगतान करते है, तो उनके पास मुफ्त में 5 लीटर तक पेट्रोल पाने का मौका होगा।
मुफ्त मिलेगा 5 लीटर तक पेट्रोल
एसबीआइ की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ग्राहक को पेट्रोल भरवाते वक्त भीएम एप के जरिए भुगतान करना होगा। ग्राहको को कम से कम 100 रुपए तक का पेट्रोल भरवाना। अगर ग्राहक 100 रुपए से कम का पेट्रोल भरवाते हैं तो उसके पास 5 लीटर तक पेट्रोल पाने का मौका नहीं होगा। इसके बाद ग्राहक को भीएम एप के जरिए किए गए भुगतान का नंबर 9222222084 पर एसएमएस करना होगा। इसके बाद अगर आप लकी रहे तो आपको मुफ्त में 5 लीटर तक पेट्रोल मिलेगा। इसकी जानकारी आपको फोन के जरिए मिलती रहेगी।
क्या है भीम एप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भीम एप का पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है। एसबीआइ का ये एप पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भीम ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बनाया है, जो यूपीआई पर काम करता है। यूपीआई IMPS इंफ्रास्ट्रक्चर के ऊपर काम करता है और इसके जरिए एक बैंक से दूसरे बैंक तक स्मार्टफोन से ही पैसों को ट्रांसफर किया जा सकता है।