फिरोजाबाद

उद्धव ठाकरे और संजय राउत के सुहागनगरी में जलाए गए पोस्टर, जमकर की गई नारेबाजी

— करणी सेना और हिन्दू जागरण मंच ने फिरोजाबाद क्लब चौराहे पर कंगना रनौत के समर्थन में किया प्रदर्शन।

less than 1 minute read
Poster

फिरोजाबाद। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में लगातार सामाजिक संस्थाओं के अलावा अन्य लोग भी आ गए हैं। ऐसे में करणी सेना और हिंदू जागरण मंच ने भी कंगना के समर्थन में फिरोजाबाद क्लब चौराहा पर उद्धव ठाकरे और संजय राउत के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। उन्होंने नारेबाजी भी की।

महिलाओं ने किया कंगना का समर्थन
करणी सेना महिला शक्ति की पदाधिकारी कुंती जादौन ने कहा कि कंगना रनौत के समर्थन में आज शिवसेना का पुतला फूंका गया है। नारी के अपमान करने वालों को कभी हम लोग नहीं बख्शेंगे। इसीलिए यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। वहीं हिन्दू जागरण मंच के संपर्क प्रमुख पवन जादौन ने कहा कि आज एक नारी के सम्मान में विरोध प्रदर्शन किया गया है। एक वीरांगना ने बाॅलीवुड में हो रहे अत्याचार को सामने लाने को जब आगे कदम बढ़ाया तो उद्धव ठाकरे ने जो अमर्यादित व्यवहार नारी के साथ किया है वह घृणित है। उनका बंगला व आॅफिस टूटा है कल उद्धव ठाकरे का घमंड भी टूटेगा। हम सब कंगना रनौत के साथ हैं उद्धव ठाकरे व संजय राउत कंगना से माफी मांगे।

जमकर हुई नारेबाजी
महिलाओं ने एकत्रित होकर उद्धव ठाकरे और संजय राउत के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जिस देश में महिलाओं को पूजा जाता है। आखिर उसी देश में महिलाओं का अपमान करने वालों को सबक सिखाना जरूरी हो गया है। उद्धव सरकार शायद यह भूल गई है कि घमंड के वशीभूत कार्य करने वालों को हमेशा मुंह की खानी पड़ी है।

Updated on:
12 Sept 2020 06:44 pm
Published on:
12 Sept 2020 02:22 pm
Also Read
View All