फिरोजाबाद

जेल से जमानत पर छूटकर आए भाभी से रेप के आरोपी ने की खुदकुशी

फिरोजाबाद में जमानत पर रिहा होकर आए एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जाने दे दी। युवक भाभी से रेप के आरोप में जेल गया था। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था।

less than 1 minute read
सांकेतिक तस्वीर, PC- पत्रिका लाइब्रेरी।

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में बलात्कार के आरोप में हाल ही में जमानत पर रिहा हुए 32 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हुमायूंपुर निवासी शिवम उर्फ ​​तनु शनिवार रात अपने घर में मृत पाया गया। घटना के समय वह घर पर अकेला था।

आरोपी पर था भाभी से बलात्कार का आरोप

शिवम मूल रूप से कानपुर देहात के अकबरपुर नारिया मुक्तापुर का रहने वाला था, पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हुमायूंपुर में किराए के मकान में रह रहा था। उस पर परिवार की एक रिश्ते की भाभी से दुष्कर्म का आरोप था, जिसके सिलसिले में वह जेल भी गया था।

जमानत के बाद से था उदास और अकेला

परिवार के अनुसार, शिवम को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था और 17 जून को उसे अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद से ही वह काफी उदास और गुस्सैल स्वभाव का हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना के बाद से उसके परिवार के सदस्यों ने भी उससे नाता तोड़ लिया था, जिसके चलते वह जेल से छूटने के बाद शांत और अकेला रहता था।

थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने पुष्टि की कि हुमायूंपुर में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक पर बलात्कार का मामला अदालत में लंबित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Published on:
22 Jun 2025 03:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर