फिरोजाबाद

VIDEO: दो नन्हे दोस्तों की कहानी यहां आकर हुई The End…जिसने भी पढ़ा आंखों से बहते आंसू नहीं रोक सका

— सिरसागंज क्षेत्र के असवाई गांव का मामला, दोनों दोस्त देर शाम को साथ—साथ गए थे।

less than 1 minute read
death child

फिरोजाबाद। दो दोस्तों की जीवन की कहानी का दुखद अंत हो गया। जिसने भी देखा आंखों से बहते आंसू को नहीं थाम सका। दोनों दोस्त साथ में गांव के बाहर तालाब किनारे शौच करने गए थे। तभी वह तालाब के अंदर गहराई में चले गए। काफी खोजबीन के बाद उनके शवों को बाहर निकाला जा सका। बच्चों के शवों को देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।

तालाब पर शौच करने गए थे दोनों
तहसील सिरसागंज के ग्राम असवाई निवासी आशू पुत्र वकील खां और अजान पुत्र असफाक खां वैसे तो एक ही परिवार के हैं लेकिन दोनों के बीच दोस्ती सा लगाव था। मंगलवार देर शाम दोनों दोस्त गांव के बाहर तालाब किनारे शौच करने गए थे। लोगों का कहना है कि शौच के बाद जैसे ही वह तालाब किनारे पहुंचे। उनका पैर फिसल गया और वह तालाब के अंदर गहराई में चले गए। उन्होंने बचाने के लिए आवाज भी लगाई।

कई घंटे चला खोजो अभियान
बच्चों को खोजने के लिए ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजो अभियान चलाया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद बच्चों को बाहर निकाला जा सका। परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई। परिवार में कोहराम मच गया। मां और पिता का रो—रोकर बुरा हाल था। उनकी दोस्ती की कहानी लोग सुना—सुनाकर रो रहे थे। दोनों बच्चों की आयु करीब नौ वर्ष थी।

Published on:
01 May 2019 03:53 pm
Also Read
View All