फूड

International Yoga Day : योग करने से पहले भूलकर भी नहीं खाएं ये चीजें, उल्टा हो सकता है असर

International Yoga Day : योग करने से पहले ऐसी कई चीजें हैं जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे योगासन का असर आपके शरीर पर नहीं होगा और शरीर पर इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

3 min read
Jun 20, 2023
International Yoga Day

International Yoga Day : भारत समेत पूरी दुनिया में हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। योगा करने से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हालांकि, योगा का असर तभी होता है, इसे सही तरीके से किया जाए। ऐसे में योग से पहले जो लोग पेट भर के खाना खा लेते हैं या फिर जो लोग भूखे ही योगा करने चले जाते हैं उनके लिए योग करने का कोई फायदा नहीं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि योग करने से पहले ऐसी कई चीजें हैं जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे योगासन का असर आपके शरीर पर नहीं होगा और शरीर पर इसके नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि योग करने से पहले क्या नहीं खाना या पीना चाहिए।

1. चाय (Tea)
योग करने से पहले कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और योग करते समय आप डिहाइड्रेटेड महसूस कर सकते हैं। इतना ही नहीं चाय पीने के बाद आपको थोड़ी देर तो फ्रेश लगेगा, लेकिन योग करने के दौरान आप बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करने लगते हैं। योग करने से पहले शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। यह न सिर्फ उस समय आपको नुकसान देगी बल्कि बाद में आपके शरीर के लिए घातक भी हो सकती है। ऐसे में योग करने से पहले शराब पीने की गलती कभी भी ना करें।

2. फ्राइड फूड (Fried Food)
योग करने से पहले फ्राइड फूड जैसे फ्रेंच फ्राइस, बर्गर या फिर तली हुई चीजें खाने से आलस और अनिद्रा का एहसास होगा और ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। खासकर तब इसका उल्टा प्रभाव शरीर पर पड़ने लगता है, जब आप योगा करने से पहले इन चीजों का सेवन करते हैं।

3. पनीर (Paneer)
दूध से बनाई गई चीज प्रोटीन और फैट से युक्त होती है। इनको पचाने में समय लगता है। ऐसे में योगा से पहले कभी भी चीज का सेवन नहीं करें। इसकी जगह आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं जो आपकी एनर्जी को बूस्ट करता है।

4. नॉनवेज (Non Vage)
योग करने से पहले कभी भी नॉनवेज नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है। साथ ही चिकन, मटन या मछली जैसी चीजें योग करने से पहले खाने से आपको भारीपन का एहसास होता है और इससे उल्टी भी हो सकती है।

5. मसालेदार भोजन (Spicy Food)
ज्यादा मिर्ची या मसालेदार खाना खाने से गैस, अपच, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में योग से पहले इन सारी चीजों का सेवन आपको नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे खट्टी डकार या उल्टी की समस्या हो सकती है।

योगा से पहले ये खाएं
योगा करने से पहले आपको हमेशा 30 मिनट पहले लाइट स्नैक लेना चाहिए। इसमें आप नारियल पानी, जूस, फल खा सकते हैं। इसके अलावा आप ओट्स, सीड्स को दही में मिलकार इसका सेवन भी कर सकते हैं। वहीं योगा करने के आधे घंटे बाद तक आपको किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बाद आप अपना नॉर्मल खाना जैसे- दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

Published on:
20 Jun 2023 10:53 am
Also Read
View All