31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी के मौसम में तुरंत ठंडक देगी खट्टी-मीठी मैंगो शिकंजी, इस तरीके से बनाएं

Mango Shikanji : आम की शिकंजी की ये रेसिपी आपको डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, पेट संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 19 Jun 2023, 3:08 PM IST

mango_shikanji.png

Mango Shikanji

Mango Shikanji: अभी तक आपने गर्मी के मौसम में ठंडक पाने के लिए नींबू की शिकंजी ही बनाकर पी होगी। लेकिन हम आपको समर स्पेशल एक ऐसी ड्रिंक रेसिपी बता रहे हैं जो स्वाद में बेहद टेस्टी होने के साथ ही सेहत से जुड़े कई फायदे भी देती है। इस कोल्ड ड्रिंक का नाम आम की शिकंजी है। आम की शिकंजी की ये रेसिपी आपको डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, पेट संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने वाली है। तो आइए जानते है कैसे बनाएं आम की शिकंजी।

यह भी पढ़ें : Mushroom masala Veg: बच्चों की हड्डियां मजबूत करती है मशरूम मसाला सब्जी, जानिए बनाने का आसान तरीका


आम की शिकंजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Mango Shikanji Ingredents)
- 1 बड़ा आम
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1/4 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- आधा चम्मच काला नमक
- 4-5 पुदीने की पत्तियां
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- आधा चम्मच चाट मसाला
- जरूरत के अनुसार पानी
- आवश्यकतानुसार बर्फ के टुकड़े

यह भी पढ़ें : Gobhi Pakoda : दोगुना हो जाएगा मौसम का मजा! शाम की चाय के साथ ऐसे बनाकर खाएं गोभी के चटपटे पकौड़े

आम की शिकंजी बनाने की विधि (Mango Shikanji Recipe)
सबसे पहले आम के छिलके उतारकर उसका गूदा ब्लेंडर में डालें और उसका पेस्ट छानकर अलग रखें। हालांकि, यह ध्यान रखें आम की शिकंजी बनाने के लिए आम बहुत ज्यादा पका हुआ नहीं हो। शिकंजी में थोड़ा खट्टापन बनाए रखने के लिए आम हल्का कच्चा भी रख लें। फिर आम के इस गूदे को एक गिलास में डालकर उसमें काला नमक, शहद, भुना हुआ जीरा पाउडर, नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें चाट मसाला, बर्फ के टुकड़े डालकर ऊपर से पुदीने की पत्तियां डालें। लो जी, आपकी टेस्टी खट्टी-मीठी आम की शिकंजी बनकर तैयार है।