फूड

Makhana Namkeen : मखाने की नमकीन खाते ही खुश हो जाएगी तबीयत, जानिए बनाने का आसान तरीका

Makhana Namkeen: मार्केट में मिलने वाली नमकीन को फ्रेश रखने के लिए तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ये सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं।

less than 1 minute read
Jun 22, 2023
makhana namkeen

Makhana Namkeen: अचानक से भूख लगने पर उसें शांत करने के लिए चाय के साथ अक्सर मार्केट में मिलने वाली नमकीन खाना पसंद किया जाता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाली नमकीन को फ्रेश रखने के लिए तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ये सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। यदि आप फ्रेश और हेल्दी नमकीन खाना चाहते हैं तो इसें घर पर ही बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर मखाना नमकीन बनाने की विधि।

मखाना नमकीन बनाने के लिए सामग्री (makhana namkeen ingredients)
मुरमुरा
पोहा
तेल
करी पत्ता
नारियल ताजा या सूखा
मूंगफली
सूखे मेवे, काजू और बादाम, 5 ग्राम प्रोटीन
हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
नमक
काला नमक स्वादानुसार
अमचूर पाउडर
भुने हुए मखाने
मटर नमकीन
चना
चाट मसाला
फूला चौलाई

मखाना नमकीन बनाने की विधि (makhana namkeen recipe)
मखाना नमकीन बनाने के लिए मुरमुरा और पोहा को धीमी आंच पर ब्राउन होने तक भून लें। इसके साथ ही मखाना को भी भूनें। इसके बाद आंच पर थोड़ा सा घी गर्म करें और इसमें कड़ी पत्ता के साथ कुछ खड़ा गर्म मसाला डालें, मूंगफली, नारियल के टुकड़े, बदाम और काजू को भून लें। अब इसमें मसालें डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसमें मखाने, मुरमुरे, पोहा मिक्स करें और फिर इस कम आंच पर पकाएं और चलाते रहें। नमकीन तैयार हैए इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करने के बाद महीनों तक रख सकते हैं।

Published on:
22 Jun 2023 01:22 pm
Also Read
View All