30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shahi Gravy: पनीर की सब्जी में आएगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, इस तरीके से बनाएं शाही ग्रेवी

होटल में मिलने वाली पनीर की सब्जी खाना हर कोई पसंद करता है क्योंकि इसमें ग्रेवी (Shahi Gravy) बड़ी शानदार होती है। लेकिन यही सब्जी जब ये घर में बनती है तो इसकार स्वाद बाजार में मिलने वाली सब्जी की तरह नहीं होता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Jun 2023, 1:02 PM IST

shahi_gravy_recipe.png

Shahi Gravy Recipe

Shahi Gravy: होटल में मिलने वाली पनीर की सब्जी खाना हर कोई पसंद करता है क्योंकि इसमें ग्रेवी (Shahi Gravy) बड़ी शानदार होती है। लेकिन यही सब्जी जब ये घर में बनती है तो इसकार स्वाद बाजार में मिलने वाली सब्जी की तरह नहीं होता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों सब्जी में फर्क ग्रेवी का होता है। अगर ग्रेवी सही तरह से बनाई जाए तो इसका स्वाद लाजवाब आता है। मार्केट में मिलने वाली सब्जी काफी क्रीमी होती है, जबकि घर में बनाने पर ये पनीली हो जाती है। बाजार में मिलने वाली लगभग सभी सब्जियों की ग्रेवी एक ही होती है। इस ग्रेवी को सब्जियों के नाम के मुताबिक दोबारा फ्राई करते हैं और कुछ मसालों से इसे स्वादिष्ट बनाया जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको बता रहे हैं शाही ग्रेवी (Shahi Gravy) बनाने की विधि। तो जानिए

यह भी पढ़ें: Sattu Chutney : गर्मियों में लू का रामबाण इलाज है सत्तू की चटनी, जानिए कैसे बनाएं ये बिहार स्पेशल चीज

काजू (Kaju)
शाही ग्रेवी को बनाने के लिए आपको काजू की जरूरत होती है। ग्रेवी में काजू का इस्तेमाल करने पर ये काफी क्रीमी बनती है। साथ ही ये ग्रेवी में मिठास जोड़ती है। ऐसे में सब्जी बनाने के लिए काजू के पेस्ट का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: इस बार वीकेंड पर बनाएं ढाबा स्टाइल अमृतसरी मुर्ग मखनी, जानिए आसान विधि

खरबूजे के बीज (Kharbooje ke beej)
क्रिमी ग्रेवी बनाने के लिए खरबूजे के बीज का यूज करें। इसका इस्तेमाल दो तरीकों से किया जा सकता है। पहला ये की आप इन बीजों को भीगो कर पीस लें और फिर पेस्ट बनाकर ग्रेवी में डालें। और दूसरे तरीके में आप इसे प्याज टमाटर के साथ भून कर पीस सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Amritsari kulcha: छोले के साथ लें टेस्टी अमृतसरी कुलचा खाने का आनंद, जानिए घर पर कैसे बनाएं

क्रीम (Cream)
अच्छे टेक्सचर के लिए सब्जी के लिए क्रीम भी जरूरी है। हालांकि इसे बिल्कुल अंत में ही डालें क्योंकि ग्रेवी में क्रीम को पकाने पर ये फैट छोड़ देती है।