फूड

Moong Chana Dal : फलाफल रैप का स्वाद चखने के बाद जंकफूड खाना भूल जाएंगे बच्चे, जानिए कैसे बनाएं

च्चे अक्सर ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और यमी खाने की मांग करते हैं। ऐसे में उन्हें मैदे या सूजी से बनी डिश बनाकर देने की बजाय प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट बनाकर खाने को दें।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 2:27 PM IST
moong_chana_dal_wrap_recipe.png
moong chana dal wrap recipe

Moong Chana Dal : बच्चे अक्सर ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और यमी खाने की मांग करते हैं। ऐसे में उन्हें मैदे या सूजी से बनी डिश बनाकर देने की बजाय प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट बनाकर खाने को दें। यह ब्रेकफास्ट आप मूंग दाल और चने की दाल से तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही उसमे सब्जियां भरें और उसे मेयोनीज की बजाय दही के साथ टेस्टी ट्विस्ट दें। ये फलाफल रैप बच्चे ही नहीं बड़ों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट है। तो आइए जानते हैं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रैप कैसे तैयार करें।

फलाफल रैप बनाने के लिए सामग्री (Moong Chana Dal Ingredient)
आधा कप मूंग दाल
आधा कप चने की दाल
एक हरी मिर्ची
प्याज
दो से तीन कली लहसुन
5.6 काली मिर्च
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच धनिया के बीज
बारीक कटा हरा धनिया
बारीक कटे पुदीना के पत्ते
स्वादानुसार नमक और पानी
फिलिंग के लिए
आधा कप दही
टमाटर, प्याज, खीरा, बेल पेपर, गाजर, लेटस लीव

फलाफल रैप बनाने की रेसिपी (Moong Chana Dal Recipe)
मूंग दाल और चने की दाल को करीब 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर इसका पानी छानकर रख लें। मिक्सी के जार में दोनों तरह की दाल डालें और साथ में बारी कटा प्याज, धनिया के पत्ते, पुदीना के पत्ते, हरी मिर्ची, लहसुन, जीरा, धनिया मिलाकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें। साथ में स्वादानुसार नमक भी डाल दें। इस पेस्ट को बाउल में निकालकर अच्छी तरह से फेंट लें।

इसके बाद टमाटर, प्याज, खीरा, बेल पेपर, गाजर को बारीक काट लें। अब एक बाउल में दही और नमक मिक्स करें। इसमे सारी सब्जियों को मिक्स कर लें। अब तवे पर तेल डालकर फैलाएं और दाल के पेस्ट से चीला तैयार करें। दोनों तरफ से सेंके और तवे पर से नीचे उतार लें। इसमें सब्जियों की फिलिंग रखें और रैप करें। बस तैयार है टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर फलाफल रैप। इस फलाफल रैप को बच्चे और बड़े दोनों ही खाना पसंद करेंगे।

Updated on:
22 Jun 2023, 2:27 PM IST
Published on: