Sweet Potato Chaat Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की स्वादिष्ट खाने की डिमांड बढ़ जाती है। अगर आप समोसा, पापड़ी चाट खाकर ऊब गए हैं, तो इस बार ट्राई करें सीजनल फूड शकरकंद की चाट।
Sweet Potato Chaat Recipe: शकरकंद एक सीजनल सुपरफूड है जो सर्दियों के मौसम में पाया जाता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और बीटा कैरोटीन जैसे सेहतमंद पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को ताकत और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होता है।
शकरकंद को आप में से अधिकतर लोगों ने भून कर, उबालकर और सलाद बनाकर खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद की स्वादिष्ट और चटपटी मसालेदार चाट खाई है? अगर नहीं तो यहां जानिए शकरकंद की चाट (Sweet Potato Chaat Recipe) बनाने की एक सरल और स्वादिष्ट रेसिपी।
500 ग्राम शकरकंद (उबला हुआ )
1 टेबलस्पून चाट मसाला
काला नमक- स्वाद अनुसार
1-2 टेबलस्पून नींबू का रस
1/2 टेबलस्पून भुना जीरा पाउडर
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
अनार के दाने
1/2 कप दही
1/2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1. सबसे पहले शकरकंद (Shakarkandi ki chaat) को अच्छे से धोकर उबालने के लिए रख दें। उबालने के बाद इन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. अब एक बड़े बाउल में कटा हुआ शकरकंद, काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नींबू का रस डालें।
3. अब सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें बारीक कटी हुई प्याज और दही भी डाल सकते हैं। प्याज से चाट में कुरकुरापन आता है और दही उसे क्रीमी और स्वादिष्ट बनाता है।
4. अब शकरकंद की चाट को हरी धनिया पत्तियों और अनार के दानों से सजाकर सर्व करें।
1. पाचन में सुधार: शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
2. वजन घटाने में मददगार: इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप अधिक कैलोरी नहीं खाते और वजन घटाने में मदद मिलती है।
3. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना: शकरकंद में विटामिन C और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाते हैं।
4. त्वचा के लिए फायदेमंद: शकरकंद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।
5. हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाना: इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है।