यह तरबूज इतना दुर्लभ है कि साल में इसके सिर्फ 100 पीस ही उगते हैं और इसी वजह से यह सभी जगहों पर उपलब्ध नहीं हो पाता।
Most Expensive Watermelon : गर्मी के मौसम कई तरह के फल आते हैं। इस मौसम में आम के अलावा सबसे ज्यादा तरबूज खाया जाता है। एक तरबूज की कीमत गर्मी के मौसम में काफी कम हो जाती है। इसे ज्यादा से ज्यादा 20 रुपये प्रति किलो में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि दुनिया में एक तरबूज की ऐसी नस्ल है, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। यह दुनिया का सबसे दुर्लभ तरबूज बोला जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे ही तरबूज के बारे में बता रहे हैं। यह दुनिया का सबसे महंगा तरबूज (World Most Expensive Watermelon) है। यह डेनसुक (Densuke Black Watermelon) प्रजाति के तरबूज हैं। इसे काला तरबूज के नाम से भी जाना जाता है।
यहां पाया जाता है ये तरबूज
आपको बता दें कि दुनियां का सबसे महंगा तरबूज जापान के होकाइडो आइलैंड के उत्तरी भाग में पाया जाता है। यह इतना दुर्लभ है कि एक साल में इसके सिर्फ 100 पीस ही उगते हैं। इस कारण यह सभी जगहों पर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं और इसकी कीमत इतनी ज्यादा होने का कारण है ये बड़ी मुश्किल से मार्केट में मिलते हैं।
कीमत उड़ा देगी होश
यह आम तरबूज की तरह मार्केट में नहीं बिकता है। इस तरबूज की नीलामी हर साल की जाती है। इसे बड़े-बड़े खरीदार पाने के लिए बोली लगाता हैं। साल 2019 के दौरान इस तरबूज के लिए सबसे महंगी बोली लगी थी, जो 4 लाख रुपये थी। कोविड महामारी के दौरान इसके दाम में बड़ी कमी आई। हालांकि आज भी ये दुनिया का सबसे महंगा तरबूज है।
ये है तरबूज की खासियत
इस तरबूज की बात करें तो इसका रंग काला और चमकीला होता है। यह आम तरबूज की तरह नहीं होता है। इसके अंदर का हिस्सा कुरकुरा होता है। बाकी तरबूजों की तुलना में ये ज्यादा मीठा और कम बीज वाला होता है। जानकारी के मुताबिक, इस तरबूज की पहली फसल ही इतनी महंगी होती है। फसल से निकलने वाला यह तरबूज 19 हजार रुपये तक में मिलता है।