इडली और सांभर एक ऐसा फूड है जो दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत में भी काफी पसंद की जाती है। यह रेसिपी (Rava Idli) भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े चाव से खाई जाती है। पारंपरिक तौर पर इडली उड़द दाल और चावल से बनाई जाती है। लेकिन इस तरह से इडली (Idli) बनाने में काफी वक्त लगता है और अगर सही तरीका मालूम ना हो तो इडली हार्ड भी बन सकती है। यदि आप सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो आप सूजी से रवा इडली बना सकते हैं। यह जल्दी तैयार हो जाती है और स्वाद बहुत बेहतरीन होता है। रवा इडली सिर्फ उड़द दाल से तैयार की गई इडली से ज्यादा सॉफ्ट बनती है। यह एक सिंपल और स्वादिष्ट साउथ इंडियन रेसिपी (South Indian Recipe) है। जो सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। इसे बनाने के लिए आपको उड़द दाल के साथ-साथ सूजी को भी फर्मेंटेड करना होगा। आप आसानी से घर पर हीं रवा इडली (Rava Idli Recipe) बना सकते हैं। चटनी और सांभर के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा लाजवाब लगता है।