फुटबॉल

Fifa world cup 2018 : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पांच साल के अनुबंध पर डायगो डलोट को किया टीम में शामिल

डलोट ने कहा, मैं विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबाल क्लब से खलेने के मौके को गंवा नहीं सकता था।
2 min read
football
Fifa world cup 2018 : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पांच साल के अनुबंध पर डायगो डलोट को किया टीम में शामिल

नई दिल्ली । इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने पुर्तगाल के अंडर-21 डिफेंडर डियोगो डलोट के साथ करार किया है । युनाइटेड में शामिल होने से पहले डियोगो डलोट पुर्तगाल के शीर्ष क्लब पोटरे में डिफेंडर के रूप में खेलते थे।

बीबीसी के अनुसार, युनाइटेड के कोच जोसे मोरिन्हो 19 वर्षीय खिलाड़ी 1.9 करोड़ पाउंड में पोटरे से खरीदा। 19 साल के डलोट का मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ पांच साल के लिए करार हुआ है। वह राइट-बैक और लेफ्ट-बैक, दोनों पोजीशन पर खेल सकते हैं।

डलोट ने कहा, " मैं विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबाल क्लब से खलेने के मौके को गंवा नहीं सकता था,मैं बहुत उत्साहित हूँ जोसे मोरिन्हो के साथ काम करने को ले कर आशा है मैं आगे दुनिया के बेहतरीन खिलाड़िओं के साथ खेल पाउँगा | "मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल होना मेरे लिए एक अविश्वसनीय अवसर है। मैं पोर्टो अकादमी में बड़ा हुआ हूं और मैं उनके लिए कुछ भी कर सकता हूँ किया है,उन्होंने मेरे लिए जो भी किया है उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े क्लब में आने का मौका कुछ ऐसा है जो मैं अभी नहीं चोर सकता "

युनाइटेड के कोच जोसे मोरिन्हो ने भी डलोट को टीम में शामिल करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, " अपने उम्र समूह में वह यूरोप में सबसे अच्छे फुल-बैक हैं और हम सभी का मानना है कि मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ उनका भविष्य उज्जवल है। वह प्रतिभाशाली युवा डिफेंडर हैं और उनके पास इस क्लब के लिए एक महान खिलाड़ी बनने की क्षमता है। "उनके पास वो सभी गुण हैं जो आज आज एक बेहतरीन खिलाड़ी के पास होने चाहिए : शारारिक क्षमता, बुद्धि और तकनीकी गुणवत्ता, पोर्टो अकादमी मानसिकता के साथ संयुक्त हैं जो खिलाड़ियों को परिपक्वता के लिए पेशेवर स्तर पर तैयार होने के लिए तैयार करता है। उम्मीद है वो एक बेहतर खिलाड़ी साबित होंगे ।"

डलोट के टीम से जुड़ने के बाद मैटयो दार्मियान जल्द ही क्लब छोड़कर जा सकते हैं।

Published on:
07 Jun 2018 05:24 pm