फुटबॉल

सैफ महिला फुटबॉल : सेमीफाइनल में भी अपराजेय क्रम जारी रख फाइनल में जाने की भारत की कोशिश

बांग्लादेश से भिड़ेगा सेमीफाइनल में पहले मैच मालदीव को 6-0 से हराया दूसरे मैच में श्रीलंका को 5-0 से दी शिकस्त
less than 1 minute read
indian women football team
सैफ महिला फुटबॉल : सेमीफाइनल में भी अपराजेय क्रम जारी रख फाइनल में जाने की भारत की कोशिश

बिराट नगर : सैफ कप में पिछले 21 मैचों से अपराजेय भारतीय महिला फुटबॉल टीम सेमीफाइनल में जब बुधवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी तो वह अपना अपराजेय क्रम जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश भारत के विजयी क्रम को तोड़कर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। कोच मेयमोल रॉकी के दिशा निर्देशन में भारतीय टीम का सैफ कप के ग्रुप चरण में इस बार काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। उसने मालदीव को 6-0 से और श्रीलंका को 5-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में कदम रखा है।

कोच ने कहा- बांग्लादेश मजबूत टीम
कोच रॉकी ने कहा कि उनकी टीम नेपाल के बिराट नगर के शहीद रंगशाला स्टेडियम पर अपना सेमी फाइनल मैच में उतरेगी तो उनकी उनकी टीम का पूरा ध्यान अपने पिछले शानदार प्रदर्शन पर रहेगा। उनके खिलाड़ी सेमीफाइल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्लेयरों ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया है और उनका पूरा ध्यान अपने मैच पर है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की टीम भी मजबूत है, लेकिन हम उन्हें जवाब देने को तैयार हैं।

पिछली भिड़ंत में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया था
इससे पहले भारतीय महिला फुटबॉल टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से नवंबर 2018 में हुए ओलम्पिक क्वालीफायर्स के राउंड-1 मुकाबले में हुई थी। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7-1 से रौंदकर रख दिया था। लेकिन कोच ने सावधानी बरतते हुए कहा कि पिछला मुकाबला उनके दिमाग में नहीं है। यह नॉकऑउट मुकाबला है। एक जरा-सी चूक टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है, इसलिए यह पूरी तरह से अलग मैच होने वाला है। उन्हें लगता है कि रोमांचक मुकाबला होगा। हम अपना आक्रामक खेल जारी रखेंगे, चाहे उनकी टीम को शुरुआत में गोल न मिले।

Updated on:
19 Mar 2019 10:49 pm
Published on:
19 Mar 2019 10:07 pm