गरियाबंद

10वीं बोर्ड 2nd टॉपर होनीशा साहू की खुल गई किस्मत, मिलेगा स्कूटी व लैपटाप, विधायक ने की घोषणा

CG Board exam Result 2024: सरस्वती शिशु मंदिर उमा शाला की इस बच्ची का विधायक रोहित साहू और जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने सम्मान किया..
2 min read
• •
Updated: 14 May 2024, 7:54 AM IST
cg news, cg hindi news, chhattisgarh news,

CG Board exam Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में होनीशा साहू ने 98.3 प्रतिशत अंक लाकर पूरे राज्य की सेकेंड टॉपर बनी हैं। उनकी इस सफलता से परिवार समेत छत्तीसगढ़ के मंत्री व विधायक बधाई देने से नहीं थक रहे हैं। इसी कड़ी में अब होनीशा को गिफ्ट में स्कूटी व लैटटॉप देने का ऐलान हुआ है। सरस्वती शिशु मंदिर उमा शाला की इस बच्ची का क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू और जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों के साथ उनके घर ग्राम भेंडरी पहुंचकर सम्मान किया।

विधायक रोहित साहू ने होनीशा साहू के इस सफलता को पूरे जिले के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि बताया। उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं को शासन के द्वारा मिलने वाली सभी लाभों को दिलाने मौके से ही प्रशासन की टीम को निर्देशित किया व मेधावी छात्रा को सभी लाभ दिलाने की बात कही। इसके साथ ही श्रम विभाग के अधिकारियों को मेधावी छात्र योजना के तहत नगद राशि व स्कूटी प्रदाय करने भी निर्देशित किया।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी ओर से लेपटॉप देने की घोषणा की। मौके पर नोटबुक व पेन भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रेरित करने के लिए माता पिता व गुरुजनों को भी बधाई दी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जनपद सदस्य दीपक साहू, सरपंच मोहन साहू, उप सरपंच आनंद साहू, भूषण साहू विदेशी साहू, मनीष साहू, पुरन साहू, लखन साहू, हुलास ध्रुव सहित ग्रामवासी व परिजन उपस्थित थे।

Updated on:
14 May 2024, 7:54 AM IST
Published on: