गरियाबंद

गरियाबंद में हादसा ! नेशनल हाइवे में 2 बसों की हुई जबरदस्त टक्कर, दर्जनों यात्री हुए घायल….मचा हड़कंप

2 buses collide in Gariaband National Highway: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। यात्रियों से भरी दो मिनी बस में जबरदस्त टक्कर हो गई हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2023, 2:24 PM IST
2 buses collide in Gariaband National Highway
गरियाबंद में हादसा !

CG Breaking News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। यात्रियों से भरी दो मिनी बस में जबरदस्त टक्कर हो गई हैं। इस हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने (Road Accident In Gariaband) सभी घायलों को 108 की (Breaking News) मदद से अस्पताल रवाना किया। यह पूरा मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नेशनल हाइवे 130 के पास ही यात्रियों से भरी दो मिनी बस आपस में टकरा गई। इस हादसे के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। दर्जनों यात्रियां घायल भी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल (CG Road Accident) भेजा। बताया जा रहा हैं कि यह बड़ा हादसा ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ है। ड्राइवर ने एक-दूसरे को साइड नहीं दिया और यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

Updated on:
14 Sep 2023, 2:24 PM IST
Published on: