गरियाबंद

राहुल गांधी के बयान पर फूटा गुस्सा, भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता को गाली देकर भारतीय राजनीति का सबसे शर्मनाक चेहरा दिखा दिया। उन्होंने कहा कि पुतला दहन के माध्यम से कांग्रेस को चेतावनी दी गई है कि अब देश ऐसी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2025, 11:14 AM IST
राहुल गांधी के बयान पर फूटा गुस्सा, भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला
भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला (Photo Patrika)

Rahul Gandhi: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज करने पर गरियाबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला मुयालय स्थित तिरंगा चौक पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला जलाया।

इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने किया। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित बड़ी संया में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनिल चंद्राकर ने कहा, वोटर अधिकार यात्रा के नाम पर कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है। लेकिन इस बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता को गाली देकर भारतीय राजनीति का सबसे शर्मनाक चेहरा दिखा दिया। उन्होंने कहा कि पुतला दहन के माध्यम से कांग्रेस को चेतावनी दी गई है कि अब देश ऐसी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा, राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर मां-बहन को गाली देना लोकतंत्र का अपमान है। राहुल गांधी को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ भाजपा के नेता नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा, उनकी मां को गाली देना पूरे देश की माताओं-बहनों का अपमान है। यह भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर सीधा हमला है।

सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि राहुल की अभद्र भाषा उनकी हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जनता मोदी जी के साथ है, ऐसे शब्दों से उनका समान कम नहीं होगा। कार्यक्रम का संचालन योगी माखन कश्यप ने किया। इस दौरान गुरुनारायण तिवारी, राधेश्याम सोनवानी, फिरतु राम कंवर, चैन सिंह कश्यप, मिलेश्वरी साहू, रेणुका साहू, आसिफ मेमन, प्रशांत मानिकपुरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated on:
3 Sep 2025, 11:14 AM IST
Published on: