गरियाबंद

CG Film: बिरसा मुंडा पर बन रही पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म बिरसा बलिदानी, गरियाबंद चल रही शूटिंग

CG Film: बिरसा बलिदानी’ की कहानी दो समय-रेखाओं में आगे बढ़ती है। एक तरफ उन्नीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में बिरसा मुंडा का संघर्ष और दूसरी तरफ वर्तमान समय में डेविड नामक युवक की यात्रा।

less than 1 minute read
Nov 15, 2025
बिरसा मुंडा पर बन रही पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म बिरसा बलिदानी (Photo Patrika)

CG Film: बिरसा मुंडा पर पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बिरसा बलिदानी’ बन रही है। इन दिनों इसकी शूटिंग गरियाबंद जिले के मैनपुर में चल रही है। फिल्म का लेखन और निर्देशन एनएसडी पासआउट हीरा मानिकपुरी कर रहे हैं। मुख्य भूमिकाओं में आकाश सोनी और काजल सोनबेर नजर आएंगे।

हीरा ने बताया, ‘बिरसा बलिदानी’ की कहानी दो समय-रेखाओं में आगे बढ़ती है। एक तरफ उन्नीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में बिरसा मुंडा का संघर्ष और दूसरी तरफ वर्तमान समय में डेविड नामक युवक की यात्रा।

फिल्म में अंग्रेजी शासन और जमींदारों द्वारा आदिवासी समाज पर हुए अत्याचार, जमीन, जंगलों पर कब्जा, भारी कर और जबरन मतांतरण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया गया है।

Updated on:
15 Nov 2025 01:51 pm
Published on:
15 Nov 2025 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर