13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Suicide: पत्नी की मौत से दुखी युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से झूलता दिखा शव

CG Suicide: युवक अपनी पत्नी की मौत के बाद से गहरे सदमे और मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना की जानकारी सुबह उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने सडक़ किनारे पेड़ से युवक का शव झूलता हुआ देखा...

less than 1 minute read
Google source verification
CG Suicide: पत्नी की मौत से दुखी युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से झूलता दिखा शव

CG Suicide: छुरा विकासखंड के ग्राम टोनहीडाबरी में गुरुवार 12 मार्च की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलर निवासी 30 वर्षीय रोहित ध्रुव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी की मौत के बाद से गहरे सदमे और मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना की जानकारी सुबह उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने सडक़ किनारे पेड़ से युवक का शव झूलता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि एक माह पहले 10 फरवरी को रोहित ध्रुव की पत्नी ने भी बेलर गांव में आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की अचानक हुई मृत्यु के बाद से ही युवक काफी परेशान और मानसिक रूप से व्यथित बताया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार रोहित की पारिवारिक परिस्थितियां भी पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थीं। बताया जाता है कि उसकी पहली पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग में घर छोडक़र चली गई थी।