28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदा बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, आजीवन कारावास की हुई सजा…

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 7 साल की नाबालिक बच्ची के 50 वर्षीय दरिंदे ने खेत में जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
7 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दरिंदा बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, आजीवन कारावास की हुई सजा...(photo-patrika)

7 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दरिंदा बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, आजीवन कारावास की हुई सजा...(photo-patrika)

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 7 साल की नाबालिग बच्ची के 50 वर्षीय दरिंदे ने खेत में जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय पॉक्सो एवं बलात्कार मामले में पीठासीन न्यायाधीश यशवंत वासनीकर ने नाबालिक पीड़िता को सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले फिंगेश्वर के 50 वर्षीय आरोपी विश्राम निषाद को कठोर आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं।

CG Rape Case: खेत में ले जाकर किया जबरदस्ती दुष्कर्म

बता दें की शासन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक हरि नारायण त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता की माता द्वारा थाना फिंगेश्वर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 07 वर्ष 11 माह है जो कि कक्षा दूसरी की छात्रा है, को शाम 05:30 बजे के लगभग आरोपी विश्राम निषाद द्वारा अकेला पाकर सुनसान खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

दरिंदा बुजुर्ग को आजीवन कारावास की हुई सजा

रिपोर्ट के आधार पर थाना फिंगेश्वर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियोजन पक्ष द्वारा घटना के दोषसिद्धि के लिए कुल 12 साक्षियों का कथन कराया गया, जिनके आधार पर न्यायालय ने घटना को प्रमाणित माना। प्रकरण की गंभीरता, पीड़िता की आयु एवं प्रस्तुत साक्ष्यों का परीक्षण करते हुए विशेष न्यायालय ने आरोपी विश्राम निषाद को पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत कठिन आजीवन कारावास जो कि 20 वर्ष से कम नहीं होगा और शेष प्राकृतिक जीवन अवधि तक जारी रहेगा तथा 2 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया। इसके अतिरिक्त न्यायालय ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(वी) के तहत भी आरोपी को आजीवन कारावास एवं 2 हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।