27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान से भरा गोदाम बना आग का गोला, मिल परिसर में मची अफरा-तफरी, पूरा स्टॉक जलकर खाक

Rice mill accident: बोरिद गांव स्थित तिरुपति संपत्ति राइस मिल में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का धान और खाली बारदाने जलकर खाक हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
धान की बोरियां और बारदाने राख (photo source- Patrika)

धान की बोरियां और बारदाने राख (photo source- Patrika)

Rice mill accident: गरियाबंद जिला के बोरिद गांव के समीप स्थित तिरुपति संपत्ति राइस मिल में शुक्रवार को अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और मिल परिसर में रखी धान की बोरियां तथा खाली बारदाने इसकी चपेट में आ गए। देखते-देखते बड़ी मात्रा में धान जलकर राख हो गया।

Rice mill accident: भारी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को आसपास के हिस्सों तक फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Rice mill accident: राइस मिल प्रबंधन को भारी नुकसान

प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 10 लाख रुपये मूल्य का धान आग में नष्ट हो गया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना से राइस मिल प्रबंधन को भारी आर्थिक क्षति हुई है, लेकिन समय पर आग बुझा लिए जाने से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।